Reported By: Rajesh Raj
,Chhattisgarh School New Session Update / Image Source : FILE
रायपुर: Chhattisgarh School New Session Update छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में शिक्षा के स्तर को सुधारने और निजी स्कूलों की तरह व्यवस्था मजबूत करने के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। अब प्रदेश के सभी शासकीय स्कूलों में नया शैक्षणिक सत्र जुलाई के बजाय 1 अप्रैल से शुरू हो जाएगा। विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान शिक्षा मंत्री ने इस संबंध में कड़े निर्देश जारी किए हैं।
Chhattisgarh Education Minister Order नए फैसले के मुताबिक, अब प्राइवेट स्कूलों की तर्ज पर ही सरकारी स्कूलों में भी 1 अप्रैल से एडमिशन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इसके साथ ही छात्रों की पढ़ाई में कोई रुकावट न आए, इसके लिए अगले साल से 1 अप्रैल को सत्र की शुरुआत के साथ ही छात्रों को पाठ्यपुस्तकें और यूनिफॉर्म वितरित कर दिए जाएंगे।
School Session 1 April Chhattisgarh इस बड़े बदलाव के पीछे मुख्य उद्देश्य स्कूली बच्चों के परीक्षा परिणामों में सुधार करना है। सत्र 1 अप्रैल से शुरू होने के कारण शिक्षकों और छात्रों को पढ़ाई के लिए अतिरिक्त समय मिल सकेगा, जिससे समय पर पाठ्यक्रम पूरा हो सकेगा। इससे बच्चों को रिवीजन के लिए भी पर्याप्त समय मिलेगा।