गाफ विम्बलडन के तीसरे दौर में, सिनर और सबालेंका भी जीते
गाफ विम्बलडन के तीसरे दौर में, सिनर और सबालेंका भी जीते
लंदन, एक जुलाई (एपी) अमेरिका की कोको गाफ ने सोलाना सियरा को 6 . 3, 3 . 6, 7 . 6 से हराकर बुधवार को विम्बलडन महिला एकल के तीसरे दौर में प्रवेश कर लिया ।
वहीं नाओमी ओसाका ने क्वालीफायर अनास्तासिया गासानोवा को 6 . 3, 6 . 2 से मात दी ।
शीर्ष वरीयता प्राप्त एरिना सबालेंका ने मैकार्टनी केसलेर को 6 . 1, 7 . 6 से हराया ।
पुरूष वर्ग में नंबर एक खिलाड़ी और मौजूदा चैम्पियन इटली के यानिक सिनर ने नुनो बोर्गेस को 7 . 6, 7 . 6, 6 . 4 से हराया ।
फ्रेंच ओपन उपविजेता फ्लावियो कोबोली, 17वीं रैंकिंग वाले फ्रांसिस टियाफो और 21वीं रैंकिंग वाले टॉमी पॉल भी अगले दौर में पहुंच गए ।
एपी मोना
मोना

Facebook


