जर्मन डिफेंडर श्लोटेरबेक टखने की चोट के कारण विश्व कप से बाहर
जर्मन डिफेंडर श्लोटेरबेक टखने की चोट के कारण विश्व कप से बाहर
विंस्टन सलेम, 22 जून (एपी) जर्मनी के डिफेंडर निको श्लोटेरबेक टखने की चोट के कारण विश्व कप फुटबॉल से बाहर हो गए हैं ।
उन्हें यह चोट आइवरी कोस्ट के खिलाफ शनिवार को 2 . 1 से जीते मैच में लगी थी । रविवार को टेस्ट के बाद पता चला कि उन्हें कई महीने मैदान से दूर रहना होगा ।
जर्मनी के कोच जूलियन नागेल्समैन ने कहा ,‘‘ हमें शलोटी की कमी खलेगी । वह बेहतरीन डिफेंडर है । इस विश्व कप में वह कमाल कर सकता था । हमने उसका मनोबल बढाने की काफी कोशिश की । वह सकारात्मक सोच वाला इंसान है और आगे की सोच रहा है ।’’
बोरूसिया डॉर्टमंड का यह डिफेंडर विश्व कप के दौरान हालांकि जर्मन टीम के साथ ही रहेगा ।
एपी मोना सुधीर
सुधीर

Facebook


