ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों का समापन समारोह शुरू

Ads

ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों का समापन समारोह शुरू

  •  
  • Publish Date - August 3, 2026 / 01:43 AM IST,
    Updated On - August 3, 2026 / 01:43 AM IST

ग्लास्गो, दो अगस्त (भाषा) पिछले 11 दिन खेलों में श्रेष्ठता की जंग के बाद ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों का समापन समारोह रविवार की रात यहां शुरू हो गया ।

समापन समारोह के लिये हजारों खिलाड़ी अधिकारी और दर्शक जुटे हैं । समारोह में स्कॉटलैंड की समृद्ध विरासज को दर्शाने वाले संगीत, नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे जिसके बाद अगले मेजबान भारत को हैंडओवर किया जायेगा ।

अहमदाबाद में 2030 में होने वाले यह खेल राष्ट्रमंडल खेलों की शताब्दी का जश्न भी मनायेंगे ।

भारत दो बार राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी करने वाला आस्ट्रेलिया के बाद दूसरा देश भी होगा । इससे पहले 2010 में दिल्ली में ये खेल हुए थे ।

समारोह का समापन राष्ट्रमंडल खेल महासंघ का ध्वज 2030 के मेजबान भारत के प्रतिनिधियों को सौंपने के साथ होगा ।

भारत 2026 खेलों में 13 स्वर्ण, 14 रजत और नौ कांस्य जीतकर चौथे स्थान पर रहा ।

भाषा मोना

मोना