अलविदा ग्लास्गो , अहमदाबाद में फिर मिलेंगे : राष्ट्रमंडल खेलों का ध्वज, बैटन भारत को सौंपा गया

Ads

अलविदा ग्लास्गो , अहमदाबाद में फिर मिलेंगे : राष्ट्रमंडल खेलों का ध्वज, बैटन भारत को सौंपा गया

  •  
  • Publish Date - August 3, 2026 / 02:47 AM IST,
    Updated On - August 3, 2026 / 02:47 AM IST

ग्लास्गो, दो अगस्त (भाषा) अलविदा ग्लास्गो, अहमदाबाद में फिर मिलेंगे ।

पिछले 11 दिन खेलों में श्रेष्ठता की प्रतिस्पर्धा के बाद ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों का रविवार को समापन हो गया और ध्वज तथा बैटन यहां एक रंगारंग समारोह में भारत को सौंप दिये गए जो शताब्दी संस्करण का मेजबान है ।

2030 राष्ट्रमंडल खेल अहमदाबाद में होंगे । स्कॉटलैंड के अधिकारियों ने राष्ट्रमंडल खेलों का ध्वज और बैटन भारत के प्रतिनिधियों को सौंपा जिसमें पूर्व ओलंपिक चैम्पियन नीरज चोपड़ा, आईओए अध्यक्ष पी टी उषा और गुजरात के उप मुख्यमंत्री हर्ष सांघवी शामिल थे ।

समापन समारोह की शुरूआत स्कॉटलैंड की सांस्कृतिक विरासत की झांकी के साथ हुई लेकिन फिर भारत की सांस्कृतिक विविधता और पौराणिक परंपरा की बानगी पेश करते कार्यक्रम ने समा बांध दिया ।

कार्यक्रम में भारत और स्कॉटलैंड की संस्कृति की जुगलबंदी भी संगीतकारों और नर्तकों ने पेश की ।

भारत ने 2026 राष्ट्रमंडल खेलों में 13 स्वर्ण, 17 रजत और नौ कांस्य समेत 39 पदक जीते और तालिका में चौथे स्थान पर रहा ।

आस्ट्रेलिया के बाद दो बार राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी करने वाला भारत दूसरा देश होगा । इससे पहले 2010 में दिल्ली में ये खेल हुए थे ।

भाषा मोना

मोना