‘ग्लोबल चेस लीग’ ने बेंगलुरु में चौथे सत्र के आयोजन के लिए कर्नाटक सरकार से मांगा सहयोग

‘ग्लोबल चेस लीग’ ने बेंगलुरु में चौथे सत्र के आयोजन के लिए कर्नाटक सरकार से मांगा सहयोग

‘ग्लोबल चेस लीग’ ने बेंगलुरु में चौथे सत्र के आयोजन के लिए कर्नाटक सरकार से मांगा सहयोग
Modified Date: July 3, 2026 / 04:34 pm IST
Published Date: July 3, 2026 4:34 pm IST

बेंगलुरु, तीन जुलाई (भाषा) ‘ग्लोबल चेस लीग’ के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री और खेल मंत्री जी परमेश्वर से मुलाकात कर लीग के चौथे चरण का आयोजन बेंगलुरु में कराने पर चर्चा की।

उपमुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार प्रतिनिधिमंडल ने दुनिया की प्रमुख शतरंज लीग में से एक ‘ग्लोबल चेस लीग’ को बेंगलुरु में आयोजित करने की इच्छा व्यक्त की और इसके लिए युवा सशक्तिकरण एवं खेल विभाग से सहयोग का अनुरोध किया।

बैठक में ‘ग्लोबल चेस लीग’ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) गौरव रक्षित, अंतरराष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी प्रचुरा पी पी और प्रतिनिधिमंडल के अन्य सदस्य भी उपस्थित थे।

भाषा नमिता आनन्द

आनन्द


लेखक के बारे में