Nisha Chauhan Murder Case: मशहूर सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर को पति ने उतारा मौत के घाट, वारदात के बाद आरोपी ने उठाया खौफनाक कदम, वजह जानकर हैरान हो जाएंगे आप
Nisha Chauhan Murder Case: सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर और ब्यूटिशियन निशा चौहान की उसके पति ने चाकू गोद कर हत्या कर दी।
Nisha Chauhan Murder Case/image Credit: X Handle
- सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर निशा चौहान की पति ने हत्या कर दी।
- आरोपी ने वारदात के बाद खुद पर भी चाक़ू से कई वार किए हैं।
- पुलिस ने आरोपी को इलाज के लिए भर्ती करवाया है।
Nisha Chauhan Murder Case: मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में शुक्रवार को सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर और ब्यूटिशियन निशा चौहान की उसके पति ने चाकू गोद कर हत्या कर दी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि वारदात के बाद आरोपी ने खुद पर भी चाकू से हमला कर आत्महत्या करने का प्रयास किया। पुलिस के अनुसार, घटना सरूरपुर थाना क्षेत्र के हर्रा कस्बे की है, मृतका की पहचान निशा चौहान (40) के रूप में हुई है और वह सोशल मीडिया पर सक्रिय थी और ब्यूटिशियन का काम करती थी।
क्या है पूरा मामला?
सरधना के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) आशुतोष कुमार ने बताया कि शुक्रवार सुबह पुलिस को हर्रा कस्बे में एक महिला की हत्या की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस एवं वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। उन्होंने बताया कि घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों और प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि निशा और उसके पति प्रदीप के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। (Nisha Chauhan Murder Case) विवाद के दौरान प्रदीप ने कथित तौर पर पत्नी पर चाकू से कई वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई।
आरोपी ने खुद पर भी किए कई वार
Nisha Chauhan Murder Case: पुलिस के मुताबिक, घटना के दौरान बीच-बचाव करने पर दंपति का एक बच्चा भी मामूली रूप से चोटिल हो गया। अधिकारी ने बताया कि पत्नी पर हमला करने के बाद प्रदीप ने भी खुद पर चाकू से वार कर आत्महत्या का प्रयास किया। उसे घायल अवस्था में हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Netflix vs YouTube Data Usage: मोबाइल डेटा खत्म होने की सबसे बड़ी वजह कौन? Netflix, Prime Video और YouTube की डेटा खपत का सच जानकर चौंक जाएंगे!
- Khan Sir Coaching Centre Firing Case: खान सर की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई इस दिन तक टली, गिरफ्तारी पर रोक बरकरार
- Bengaluru City Civil Court Vacancy 2026: अब 10वीं-12वीं पास को भी मिलेगी सरकारी नौकरी, कोर्ट में 110 पदों पर निकली बंपर भर्ती, सैलरी जानकर तुरंत भरेंगे फॉर्म

Facebook


