Khan Sir Coaching Centre Firing Case: खान सर की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई इस दिन तक टली, गिरफ्तारी पर रोक बरकरार
Khan Sir Coaching Centre Firing Case: खान सर की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई पटना की अदालत ने सात जुलाई तक के लिए स्थगित कर दी।

Khan Sir Anticipatory Bail News/Image Credit: IBC24.in
- खान सर की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई सात जुलाई तक टाल दी है।
- खान सर की गिरफ्तारी पर लगी रोक भी सात जुलाई तक बढ़ा दी गई है।
- जून की शुरुआत में खान सर के कोचिंग सेंटर में फायरिंग हुई थी।
Khan Sir Coaching Centre Firing Case: पटना: बिहार में चर्चित शिक्षक फैसल खान उर्फ खान सर की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई शुक्रवार को पटना की एक अदालत ने सात जुलाई तक के लिए स्थगित कर दी। इस बीच उनकी गिरफ्तारी पर लगी रोक भी सात जुलाई तक बढ़ा दी गई है। यह मामला जून की शुरुआत में हुई उस गोलीबारी की घटना से जुड़ा है, जब खान सर के कोचिंग संस्थान में कुछ असामाजिक तत्वों ने तोड़फोड़ की थी। आरोप है कि इस दौरान उनके सुरक्षा कर्मियों ने गोली चलाई थी। अदालत को खान सर के दोनों सुरक्षा कर्मियों की जमानत याचिकाओं पर भी सुनवाई करनी थी। दोनों फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं।
एडीजे-2 की अदालत में हुई सुनवाई
Khan Sir Coaching Centre Firing Case: शिक्षक रोशन आनंद के अधिवक्ता सत्यम झा ने कहा, ‘‘जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अनुपस्थिति के कारण आज मामले की सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एडीजे-2) की अदालत में हुई। अब अगली सुनवाई सात जुलाई को होगी।’’ खान सर के अधिवक्ता अरविंद कुमार मौआर ने भी इसकी पुष्टि करते हुए कहा, ‘‘खान सर की गिरफ्तारी पर लगी रोक सात जुलाई तक बढ़ा दी गई है।’’ दोनों अधिवक्ताओं ने बताया कि खान सर के दोनों सुरक्षा कर्मियों की जमानत याचिकाओं पर भी अब सात जुलाई को ही सुनवाई होगी।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Bengaluru City Civil Court Vacancy 2026: अब 10वीं-12वीं पास को भी मिलेगी सरकारी नौकरी, कोर्ट में 110 पदों पर निकली बंपर भर्ती, सैलरी जानकर तुरंत भरेंगे फॉर्म
- Pakistan Bus Accident: बस में सवार यात्रियों में मची चीख-पुकार, कुछ ही सेकंड में बदल गया सब कुछ, 40 मौतों से दहला पूरा इलाका, खौफनाक मंजर देख कांप उठेंगी रूह
- Android 17 Security Features: एंड्रॉयड 17 का सबसे तगड़ा अपडेट! एक छोटी गलती और फोन हो जाएगा पूरी तरह लॉक, ये नया फीचर जानकर आप चौंक जाएंगे!
लेखक के बारे में
I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.
और भी पढ़ें...Web Title: Khan Sir Coaching Centre Firing Case
बिहार
और भी पढ़ें ›बिहार को बाढ़ से मुक्त करने के लिए जल प्रबंधन, नदियों से गाद निकालना और जल ग्रिड आवश्यक : गडकरी
01 Oct 2026 | 11:59 pm
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pmपटना में महिला पुलिसकर्मियों से बदसलूकी और हाथापाई के आरोप में युवक गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 11:44 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pmलालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य करीब एक साल बाद बिहार लौटीं
01 Oct 2026 | 11:19 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm