गोवा ने संतोष ट्राफी में केरल को 2-0 से हराया
गोवा ने संतोष ट्राफी में केरल को 2-0 से हराया
युपिया (अरूणाचल प्रदेश), 23 फरवरी (भाषा) स्ट्राइकर नेसियो फर्नांडिस के प्रत्येक हाफ में किये गये गोल की मदद से गोवा ने शुक्रवार को यहां संतोष ट्राफी फुटबॉल के फाइनल दौर के ग्रुप ए के दूसरे मैच में केरल को 2-0 से मात दी।
इस जीत से गोवा चार अंक लेकर तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गयी है। सेना की टीम गोवा से दो अंक ऊपर शीर्ष पर है जिसने अरुणाचल प्रदेश को 4-0 से हराया।
मेघालय को असम से 1-2 से हार मिली जो उसकी लगातार दूसरी शिकस्त है।
भाषा
नमिता
नमिता

Facebook


