ग्रैंड शतरंज टूर : रैपिड वर्ग में संयुक्त शीर्ष पर रहे प्रज्ञानानंदा

Ads

ग्रैंड शतरंज टूर : रैपिड वर्ग में संयुक्त शीर्ष पर रहे प्रज्ञानानंदा

  •  
  • Publish Date - July 4, 2026 / 11:22 AM IST,
    Updated On - July 4, 2026 / 11:22 AM IST

जगरेब, चार जुलाई (भाषा) भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंदा ने आखिरी दिन तीनों मुकाबले जीतकर ग्रैंड शतरंज टूर के क्रोएशिया चरण में रैपिड श्रेणी में 12 अंक लेकर फ्रांस के फिरोजा अलीरजा के साथ संयुक्त शीर्ष स्थान हासिल कर लिया ।

दूसरे दिन पिछड़ रहे प्रज्ञानानंदा ने आखिरी दिन क्रोएशिया के इवान सारिच, रोमानिया के डीक बोगडेन डेनियल और नीदरलैंड के अनीश गिरि को हराया ।

फ्रांस के मैक्सिम वाचियेर लाग्रेव और उजबेकिस्तान के नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव 11 अंक लेकर दूसरे स्थान पर रहे । विश्व चैम्पियन डी गुकेश और जर्मनी के विंसेंट केमेर ने दस अंक हासिल किये ।

अब ब्लिट्ज वर्ग के 18 दौर खेले जाने हैं । गिरि के आठ अंक हैं जबकि डीक और नीदरलैंड के जोर्डन वान फोरीस्ट उनसे एक अंक पीछे हैं ।

भाषा मोना

मोना