Reported By: Abhishek Soni
,Snake Bite Death in Chhattisgarh | Photo Credit: AI
बलरामपुर: Snake Bite Death in Chhattisgarh सरगुजा संभाग में सर्पदंश से मौत के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। बलरामपुर और जशपुर जिले में अलग-अलग घटनाओं में दो मासूम सगे भाइयों समेत तीन लोगों की मौत हो गई। लगातार हो रही घटनाओं ने स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। गंभीर बात ये की एंटी स्नैक वेनम होने के बाद भी लोग झाड़फूंक का सहारा ज्यादा ले रहे है जो मौत का बड़ा कारण बन रहा है।
Snake Bite Death in Chhattisgarh मामला बलरामपुर जिले के पीपरसोत गांव का है जहां घर के बाहर सो रहे दो सगे भाइयों को देर रात करैत सांप ने डंस लिया। दोनों बच्चों को पहले स्थानीय अस्पताल और फिर मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। मृत बच्चों की उम्र 3 और 4 वर्ष बताई जा रही है वहीं जशपुर जिले के दोड़का गांव में जमीन पर सो रही एक 43 वर्षीय महिला को भी करैत सांप ने डंस लिया।
परिजनों ने उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई। सरगुजा संभाग में बीते एक महीने के दौरान सर्पदंश से आधा दर्जन से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। बारिश के मौसम में करैत जैसे जहरीले सांपों की काटने के मामले बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग लोगों से सतर्क रहने और सर्पदंश होने पर झाड़-फूंक के बजाय तत्काल अस्पताल पहुंचने की अपील कर रहा है।
सांप के काटने से 2 मासूमों की मौत https://t.co/3WgajtcnFw
— IBC24 News (@IBC24News) July 4, 2026