कनकशन प्रोटोकॉल पूरा करने पर एडीलेड टेस्ट खेलेंगे ग्रीन : लैंगर

कनकशन प्रोटोकॉल पूरा करने पर एडीलेड टेस्ट खेलेंगे ग्रीन : लैंगर

कनकशन प्रोटोकॉल पूरा करने पर एडीलेड टेस्ट खेलेंगे ग्रीन : लैंगर
Modified Date: November 29, 2022 / 08:29 pm IST
Published Date: December 15, 2020 6:25 am IST

एडीलेड, 15 दिसंबर ( भाषा ) आस्ट्रेलिया के कोच जस्टिन लैंगर ने मंगलवार को कहा कि कनकशन ( सिर में चोट) संबंधी प्रोटोकॉल पूरे करने पर ही प्रतिभाशाली हरफनमौला कैमरन ग्रीन भारत के खिलाफ पहला टेस्ट खेल सकेंगे ।

लैंगर ने इस बात से इनकार नहीं किया कि ग्रीन के फिट नहीं होने पर जो बर्न्स या मैथ्यू वेड को उतारा जा सकता है ।

ग्रीन को दूसरे अभ्यास मैच के दौरान जसप्रीत बुमराह का शॉट सिर पर लगा था । खेल के कनकशन नियमों के तहत उनकी जगह दूसरे खिलाड़ी को उतारा गया था ।

लैंगर ने कहा ,‘‘ वह फिट होगा तो जरूर खेलेगा । हम प्रोटोकॉल देख रहे हैं । उसका सुबह एक और टेस्ट हुआ और नतीजा अच्छा रहा । वह बेहद प्रतिभाशाली है और अपने प्रदर्शन के दम पर टीम में जगह बनाई है ।’

पिछली नौ पारियों में महज 62 रन बना सके बर्न्स के बारे में उन्होंने कहा ,‘‘ वह अच्छा खिलाड़ी है । कोई रातोंरात अपना हुनर नहीं खो देता । उसे पता है कि खिलाड़ी के लिये रन बनाना कितना जरूरी है । हम उससे बात करेंगे और एक दो दिन में फैसला लेंगे कि पारी की शुरूआत कौन करेगा ।’

भाषा

मोना

मोना


लेखक के बारे में