‘ग्रिफिन’ होगा यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग की पहचान

‘ग्रिफिन’ होगा यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग की पहचान

‘ग्रिफिन’ होगा यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग की पहचान
Modified Date: July 2, 2026 / 10:28 pm IST
Published Date: July 2, 2026 10:28 pm IST

नयी दिल्ली, दो जुलाई (भाषा) यूरोपीय टी20 प्रीमियर लीग (ईटीपीएल) ने अपने शुरूआती सत्र से पहले बृहस्पतिवार को ‘ग्रिफिन’ को नए ब्रांड पहचान (ब्रांड आइडेंटिटी) के रूप में पेश किया।

लीग के उद्घाटन सत्र में छह टीमें हिस्सा लेंगी।

इस ब्रांड पहचान को खेलों की ‘क्रिएटिव एजेंसी’ एमएटीटीए ने डिजाइन किया है। इससे पहले यह एजेंसी आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप, एटीपी टूर, इंग्लैंड फुटबॉल और यूईएफए जैसी प्रमुख खेल प्रतियोगिताओं की ब्रांड पहचान तैयार कर चुकी है।

‘ग्रिफिन’ यूरोपीय पौराणिक कथाओं का एक काल्पनिक जीव है जिसके शरीर में दो शक्तिशाली जीवों के गुण होते हैं। इसका शरीर सिंह का जबकि सिर और पंख गरुड़ के होते हैं।

भाषा नमिता

नमिता


लेखक के बारे में