गुजरात जायंट्स ने बंगाल वॉरियर्स को हराया
गुजरात जायंट्स ने बंगाल वॉरियर्स को हराया
नोएडा, 31 दिसंबर (भाषा) युवा खिलाड़ी प्रतीक दहिया के 25 अंक की मदद से गुजरात जायंट्स ने प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के एक मैच में रविवार को यहां बंगाल वॉरियर्स को 51-42 से पराजित किया।
गुजरात जायंट्स की पीकेएल के दसवें सत्र में यह छठी जीत है। दहिया ने शुरू से अच्छा प्रदर्शन किया तथा अपनी टीम को एक समय 13 अंक की बढ़त दिला दी थी। जायंट्स की टीम मध्यांतर तक 28-17 से आगे थी।
प्रतीक के एक और ऑल आउट से टीम ने अपनी मजबूत बढ़त बनाए रखी और शानदार जीत दर्ज की।
बंगाल वॉरियर्स के लिए नितिन कुमार और मनिंदर सिंह ने क्रमशः 12 और 11 अंक बनाए, लेकिन यह जीत के लिए पर्याप्त नहीं थे।
भाषा
पंत
पंत

Facebook


