गुजरात के जूडो खिलाड़ी रोहित मजगुल ने राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों के लिए क्वालीफाई किया
गुजरात के जूडो खिलाड़ी रोहित मजगुल ने राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों के लिए क्वालीफाई किया
अहमदाबाद, 23 फरवरी (भाषा) गुजरात के रोहित मजगुल (66 किग्रा से कम) ने नयी दिल्ली में हुए जूडो चयन ट्रायल में शानदार प्रदर्शन करते हुए इस साल होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों और एशियाई खेलों के लिए क्वालीफाई कर लिया।
बेस्ट ऑफ थ्री फाइनल में मजगुल ने हरियाणा के गर्वित को हराया।
गिर सोमनाथ जिले के तलाला नाम के एक आदिवासी गांव के रहने वाले मजगुल ने पिछली दो सीनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप में कोई मुकाबला नहीं गंवाया है।
मजगुल ने विज्ञप्ति में कहा, “राष्ट्रमंडल खेलों और एशियाई खेलों के लिए क्वालीफिकेशन हासिल करना मेरे लिए एक सपने के सच होने जैसा है। ट्रायल में हर मुकाबले ने मेरी सीमाओं को परखा लेकिन मुझे अपनी ट्रेनिंग और अपने कोच पर भरोसा था।’’
भाषा सुधीर पंत
पंत

Facebook


