हरियाणा, झारखंड और कर्नाटक का जूनियर महिला राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप में जीत का सिलसिला जारी

हरियाणा, झारखंड और कर्नाटक का जूनियर महिला राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप में जीत का सिलसिला जारी

हरियाणा, झारखंड और कर्नाटक का जूनियर महिला राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप में जीत का सिलसिला जारी
Modified Date: August 17, 2026 / 08:50 pm IST
Published Date: August 17, 2026 8:50 pm IST

पुणे, 17 अगस्त (भाषा) हॉकी झारखंड, हॉकी हरियाणा और हॉकी कर्नाटक ने जूनियर महिला राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप में सोमवार को अपने-अपने मुकाबले जीतकर शानदार प्रदर्शन जारी रखा।

हॉकी कर्नाटक ने डिवीजन बी के पूल बी मुकाबले में गोअन्स (गोवा) हॉकी को 9-0 से करारी शिकस्त दी जबकि इसी पूल के एक अन्य मुकाबले में हॉकी बिहार ने तमिलनाडु हॉकी इकाई को 5-1 से हराया।

दिल्ली हॉकी ने डिवीजन बी के पूल ए में केरल हॉकी को 5-0 से मात दी, जबकि हॉकी मिजोरम ने हॉकी आंध्र प्रदेश के खिलाफ 4-1 से जीत दर्ज की।

हॉकी झारखंड ने डिवीजन ए के पूल ए में हॉकी पंजाब को 3-1 से हराया जबकि पूल बी में हॉकी हरियाणा ने ओडिशा हॉकी संघ को 3-0 से शिकस्त दी।

डिवीजन ए के पूल सी में उत्तर प्रदेश हॉकी ने हॉकी महाराष्ट्र को 3-0 से हराया। पूल डी में हॉकी मध्य प्रदेश ने छत्तीसगढ़ हॉकी पर 3-1 से जीत दर्ज की।

भाषा आनन्द सुधीर

सुधीर


लेखक के बारे में