हजारे क्वार्टर फाइनल : केरल का सामना सेना से और विदर्भ से भिड़ेगा सौराष्ट्र

Ads

हजारे क्वार्टर फाइनल : केरल का सामना सेना से और विदर्भ से भिड़ेगा सौराष्ट्र

  •  
  • Publish Date - December 21, 2021 / 12:49 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:31 PM IST

जयपुर, 21 दिसंबर ( भाषा) केरल का पलड़ा बुधवार को होने वाले विजय हजारे ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल में सेना पर भारी होगा जबकि बराबरी के मुकाबले में विदर्भ और सौराष्ट्र आमने सामने होंगे ।

हमारे 𝕎𝕙𝕒𝕥𝕤 𝕒𝕡𝕡 Group’s में शामिल होने के लिए यहां Click करें.

सौराष्ट्र ने सीधे अंतिम आठ में जगह बनाई जबकि विदर्भ ने प्री क्वार्टर फाइनल में त्रिपुरा को हराया । केरल और सेना सीधे क्वार्टर फाइनल में पहुंचे हैं ।

फैज फजल की अगुवाई वाली विदर्भ टीम को सवाई मानसिंह स्टेडियम पर होने वाले इस मैच में बड़ा स्कोर बनाना होगा । इसके लिये फजल को मोर्चे से अगुवाई करनी होगी जबकि फॉर्म में चल रहे सलामी बल्लेबाज अथर्व तायडे से भी अच्छी पारी की उम्मीद होगी । उनके अलावा गणेश सतीश, यश राठौड़, अक्षय वाडकर और अपूर्व वानखेड़े जैसे बल्लेबाज भी टीम में हैं ।

गेंदबाजी में यश ठाकुर और दर्शन नलकांडे ने नयी गेंद से और डैथ ओवरों में अच्छा प्रदर्शन किया है ।ठाकुर अभी तक 18 विकेट ले चुके हैं । उन्हें आदित्य सरवटे और अक्षय वखारे जैसे स्पिनरों से सहयोग मिलेगी ।

दूसरी ओर लीग चरण में अपराजेय रही सौराष्ट्र जीत की लय कायम रखना चाहेगी । शेल्डन जैकसन, प्रेरक मांकड़, अर्पित वासवडा, समर्थ व्यास, चिराग जानी और विकेटकीपर हार्विक देसाई को इसके लिये अच्छा प्रदर्शन करना होगा । गेंदबाजी में चेतन सक्कारिया और कप्तान जयदेव उनादकट पर नजरें होंगी ।

दूसरे मैच में केरल के पास कप्तान संजू सैमसन और सचिन बेबी जैसे शानदार बल्लेबाज हैं । स्पिनर जलज सक्सेना और एस जोसेफ के पास भी काफी अनुभव है ।

सेना की टीम मजबूत है लेकिन उसके बल्लेबाजों और गेंदबाजों को केरल की मजबूत टीम से पार पाना होगा ।

भाषा मोना आनन्द

आनन्द