Jio Recharge Plans: अब डेटा खत्म होने की चिंता खत्म! Jio के इन दो प्लान्स में मिल रहा 1.5GB रोजाना डेटा, जानिए कौन-सा प्लान है आपके लिए सही

Ads

Jio Recharge Plans: रिलायंस जियो के 319 रुपये और 339 रुपये वाले प्रीपेड प्लान्स में 1 महीने की वैलिडिटी के साथ रोजाना 1.5GB डेटा मिलता है। इन प्लान्स में अनलिमिटेड कॉलिंग, SMS और अन्य फायदे भी मिलते हैं। साथ ही यूजर्स को फ्री Google AI Pro सब्सक्रिप्शन का लाभ मिलता है।

  •  
  • Publish Date - August 7, 2026 / 11:46 AM IST,
    Updated On - August 7, 2026 / 11:48 AM IST

(Jio Recharge Plans/ Image Credit: AI-generated)

HIGHLIGHTS
  • Jio के 319 और 339 रुपये वाले प्लान में 1.5GB डेली डेटा।
  • मंथली वैलिडिटी के साथ बार-बार रिचार्ज की परेशानी कम।
  • अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 SMS का फायदा।

नई दिल्ली: Jio Recharge Plans: Reliance Jio अपने ग्राहकों के लिए दो ऐसे प्रीपेड प्लान्स (Jio Recharge Plans) ऑफर कर रहा है, जिसमें रोजाना 1.5GB डेटा और लगभग एक महीने की वैलिडिटी मिलती है। इन प्लान्स की खास बात यह है कि यूजर्स को बार-बार रिचार्ज की तारीख याद रखने की जरूरत नहीं पड़ती। अगर कोई ग्राहक 30 तारीख को रिचार्ज करता हो तो उसका प्लान अगले महीने 30 तारीख तक चलता है। Jio के 319 रुपये और 339 रुपये वाले प्लान उन यूजर्स के लिए बेहतर विकल्प हो सकता है जिन्हें रोजाना डेटा और लंबी वैलिडिटी की जरूरत होती है।

जियो का 319 रुपये वाला प्रीपेड प्लान

Jio के 319 रुपये वाले प्लान (Jio Recharge Plans) में यूजर्स को रोजाना 1.5GB हाई-स्पीड डेटा, अनलिमिटेड वॉयर कॉलिंग और हर दिन 100 SMS की सुविधा मिलती है। इस प्लान के साथ Google AI Pro का फ्री सब्सक्रिप्शन भी दिया जा रहा है, जिसकी वैल्यू कंपनी के अनुसार काफी ज्यादा है। इसके अलावा यूजर्स को 5000GB क्लाउड स्टोरेज, JioTV और JioAICloud जैसी सुविधाएं भी मिलती है। हालांकि इस प्लान में अगल से 5G डेटा बंडल शामिल नहीं है।

339 रुपये वाले प्लान में मिलेगा अतिरिक्त फायदा

Reliance Jio का 339 रुपये वाला प्रीपेड प्लान भी रोजाना 1.5GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS प्रतिदिन के साथ आता है। इस प्लान की वैलिडिटी भी मंथली है। 319 रुपये वाले प्लान की तुलना में इसमें करीब 14.95 रुपये का अतिरिक्त टॉकटाइम मिलता है। इसके अलावा Google AI Pro सब्सक्रिप्शन, JioTV और JioAICloud जैसी सुविधाएं भी इस प्लान में शामिल हैं। इस प्लान में भी 5G डेटा का अलग से फायदा नहीं दिया गया है।

सभी सर्कल में उपलब्ध हैं ये Jio प्लान्स

Jio के 319 रुपये और 339 रुपये वाले प्रीपेड प्लान (Jio Recharge Plans) देशभर के सभी टेलीकॉम सर्कल में उपलब्ध हैं। ग्राहक इन्हें MyJio ऐप के जरिए आसानी से रिचार्ज कर सकते हैं। जिन यूजर्स को रोजाना 1.5GB डेटा, कॉलिंग और अतिरिक्त डिजिटल सर्विस चाहिए, उनके लिए ये प्लान एक सुविधाजनक विकल्प साबित हो सकता है।

इन्हें भी पढ़ें:

Jio के 319 रुपये वाले प्लान में कितनी वैलिडिटी मिलती है?

इस प्लान में लगभग 1 महीने की मंथली सर्विस वैलिडिटी मिलती है।

Jio के 319 रुपये और 339 रुपये प्लान में कितना डेटा मिलता है?

दोनों प्लान में रोजाना 1.5GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है।

क्या Jio के इन प्लान्स में कॉलिंग फ्री है?

हां, दोनों प्लान्स में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलती है।

क्या इन प्लान्स के साथ Google AI Pro सब्सक्रिप्शन मिलता है?

हां, 319 रुपये और 339 रुपये वाले दोनों प्लान्स में Google AI Pro का फायदा मिलता है।