उम्मीद है कि इंग्लैंड दौरे से पहले बड़ी टीमें अभ्यास के लिए नीदरलैंड का दौरा करेंगी: डी लीड

उम्मीद है कि इंग्लैंड दौरे से पहले बड़ी टीमें अभ्यास के लिए नीदरलैंड का दौरा करेंगी: डी लीड

उम्मीद है कि इंग्लैंड दौरे से पहले बड़ी टीमें अभ्यास के लिए नीदरलैंड का दौरा करेंगी: डी लीड
Modified Date: February 19, 2026 / 12:30 pm IST
Published Date: February 19, 2026 12:30 pm IST

(भरत शर्मा)

अहमदाबाद, 19 फरवरी (भाषा) नीदरलैंड के ऑलराउंडर बास डी लीड इस बात से अच्छी तरह वाकिफ है कि एसोसिएट देशों की टीम को निकट भविष्य में आईसीसी प्रतियोगिताओं से इतर टेस्ट खेलने वाले देशों के साथ द्विपक्षीय श्रृंखला खेलने का मौका मिलने की संभावना कम है लेकिन वह चाहते हैं कि कोई भी टीम इंग्लैंड का दौरा करने से पहले अभ्यास मैच खेलने के लिए उनका देश का दौरा करें।

एसोसिएट देशों ने बड़ी टीमों के खिलाफ अधिक मैचों के आयोजन की मांग की है और अब डी लीड भी इसमें शामिल हो गए हैं।

नीदरलैंड का जून तक कोई क्रिकेट कार्यक्रम निर्धारित नहीं है। नीदरलैंड के पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी टिम डी लीड के बेटे बास डी लीड ने सुझाव दिया कि भारत और ऑस्ट्रेलिया जैसी टीमें इंग्लैंड में होने वाले अपने महत्वपूर्ण मुकाबलों से पहले एक-दो अभ्यास मैच खेलने के लिए नीदरलैंड का दौरा कर सकती हैं।

डी लीड ने भारत के खिलाफ हार के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘फिलहाल फ्रेंचाइजी लीग और आईसीसी के भविष्य के दौरा कार्यक्रमों के कारण क्रिकेट कैलेंडर पहले से ही काफी व्यस्त है। इसलिए, मुझे लगता है कि शीर्ष देशों के खिलाफ पूरी श्रृंखला खेलने के लिए कार्यक्रम तैयार करना मुश्किल है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन मुझे लगता है कि एक तरीका है। वह यह है कि जब मेहमान टीमें खेलने के लिए इंग्लैंड आती हैं, तो उनके पास स्कॉटलैंड या नीदरलैंड में अभ्यास मैच खेलने का विकल्प हो सकता है।’’

डी लीड ने कहा, ‘‘इसके कई तरीके हैं जिनसे हम सर्वश्रेष्ठ टीमों के खिलाफ खेलने का अनुभव प्राप्त कर सकते हैं और उन्हें भी इससे कुछ फायदा मिल सकता है।’’

भाषा पंत

पंत


लेखक के बारे में