सेरेना ने डोपिंगरोधी प्रणाली के बारे में कहा, मुझे इससे नफरत है

सेरेना ने डोपिंगरोधी प्रणाली के बारे में कहा, मुझे इससे नफरत है

सेरेना ने डोपिंगरोधी प्रणाली के बारे में कहा, मुझे इससे नफरत है
Modified Date: June 29, 2026 / 09:44 am IST
Published Date: June 29, 2026 9:44 am IST

लंदन, 29 जून (एपी) सेरेना विलियम्स ने विंबलडन में वापसी से पहले टेनिस की डोपिंगरोधी प्रणाली पर निशाना साधते हुए इसे ‘गैर पेशेवर’ और ‘अनुचित’ करार देते हुए कहा कि उन्हें इससे नफरत है।

सात बार की विंबलडन चैंपियन और दो बच्चों की मां 44 वर्षीय सेरेना ने कहा, ‘‘यह बहुत थका देने वाली प्रक्रिया है। उन्होंने अब नियम बदल दिए हैं। मुझे कुछ नियमों की जानकारी नहीं थी। अगर आप निर्धारित समय सीमा के अंदर नमूना नहीं देते हैं तो भी उसे अनुपस्थित ही माना जाएगा। मुझे लगता है, शायद मैं अपने बच्चों को लेने नहीं जा पाऊंगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह गैरपेशेवर है। मुझे इससे नफरत है। यह ज़रूरी है, लेकिन मुझे लगता है कि अगर मैं निर्धारित समय सीमा के बाहर कहीं जाना चाहती हूं, तो मुझे बिना किसी कारण के जाने की अनुमति मिलनी चाहिए और इसे अनुपस्थित नहीं माना जाना चाहिए।’’

सेरेना विंबलडन की महिला एकल में अपना पहला मैच मंगलवार को माया जाइंट के खिलाफ खेलेगी। उन्होंने इस महीने क्वींस क्लब टूर्नामेंट में युगल मैच खेलकर खेल में वापसी की थी।

एपी

पंत

पंत


लेखक के बारे में