BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

IND Vs PAK Champions Trophy 2025: महामुकाबले से पहले बड़ा अपडेट! टीम इंडिया से हारी पाकिस्तान तो हो जाएगी टूर्नामेंट से बाहर? जानें क्या कहते हैं आंकड़े

IND Vs PAK Champions Trophy 2025: महामुकाबले से पहले बड़ा अपडेट! टीम इंडिया से हारी पाकिस्तान तो हो जाएगी टूर्नामेंट से बाहर? जानें क्या कहते हैं आंकड़े |

IND Vs PAK Champions Trophy 2025 | Source : File Photo

IND Vs PAK Champions Trophy 2025 | Source : File Photo

Shyam Dwivedi
Published: 23 Feb 2025 | 9:18 amModified: 23 Feb 2025 | 9:18 am
HIGHLIGHTS
  1. भारत और पाकिस्तान के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का मैच
  2. दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में मैच दोपहर 2:30 बजे से खेला जाएगा।
  3. महामुकाबले का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और स्पोर्ट्स18 नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर किया जाएगा।

IND Vs PAK Champions Trophy 2025: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के चौथे मुकाबले में चिरप्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान की टीमें शनिवार, 23 फरवरी को दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। ग्रुप ए में शामिल दोनों टीमों के लिए यह दूसरा मुकाबला है। पाकिस्तान को अपने पहले मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ 60 रनों से हार का सामना करना पड़ा था, जबकि भारत ने बांग्लादेश को 6 विकेट से हराकर अपने अभियान की सफल शुरुआत की थी। इस मैच में भारतीय टीम की कप्तानी रोहित शर्मा करेंगे, जबकि पाकिस्तान की कमान मोहम्मद रिजवान के हाथों में होगी। अगर आज पाकिस्तान टीम इंडिया से हारती है तो उनका सेमीफाइनल की रेस से पत्ता कट सकता है। बता दें, चैंपियंस ट्रॉफी में कुल 8 टीमें हिस्सा ले रहीं हैं, जिन्हें 4-4 के दो ग्रुप में बांटा गया है, हर ग्रुप की टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाएगी।

read more; MP News: GIS-2025 के लिए सजकर तैयार हुई राजधानी.. सीएम ने किया लॉन्च किया 'स्वागतम बड़ा' वीडियो, सांस्कृतिक विरासत और पर्यटन की दिखी झलक 

भारत और पाकिस्तान के बीच हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

IND Vs PAK Champions Trophy 2025 :  वनडे क्रिकेट में अब तक भारत और पाकिस्तान के बीच कुल 135 मैच खेले गए हैं, जिनमें से भारत ने 57 और पाकिस्तान ने 73 मैच जीते हैं, जबकि 5 मैच बेनतीजा रहे हैं। चैंपियंस ट्रॉफी में दोनों टीमें 5 बार आमने-सामने हुई हैं, जिसमें भारत ने 2 और पाकिस्तान ने 3 मैच जीते हैं।

पॉइंट्स टेबल

ग्रुप-ए की पॉइंट्स टेबल में टीम इंडिया +0.408 के नेट रन रेट के साथ दूसरे पायदान पर है, वहीं न्यूजीलैंड +1.200 के नेट रन रेट के साथ टॉप पर है। पाकिस्तान पॉइंट्स टेबल में बांग्लादेश से भी नीचे चौथे नंबर पर है। पाकिस्तान अगर आज भारत से हारता है तो उनके पास एकमात्र शेष मुकाबला बांग्लादेश के खिलाफ ही रह जाएगा। वहीं न्यूजीलैंड को अभी भारत और बांग्लादेश के खिलाफ दो और मुकाबले खेलने हैं।

मैच का समय और स्थान

तारीख: शनिवार, 23 फरवरी 2025
समय: भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे से (टॉस दोपहर 2:00 बजे)
स्थान: दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, दुबई

मैच का सीधा प्रसारण और लाइव स्ट्रीमिंग

IND Vs PAK Champions Trophy 2025 :  भारत में इस महामुकाबले का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और स्पोर्ट्स18 नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर किया जाएगा। मोबाइल या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर मैच का आनंद लेने के लिए, दर्शक जियोहॉटस्टार (JioHotstar) ऐप का उपयोग कर सकते हैं। यहां, अपने मोबाइल नंबर से लॉग-इन करके मैच की लाइव स्ट्रीमिंग मुफ्त में देखी जा सकती है।

Read More : Mahakumbh Conclave 2025: फैशन के लिए महाकुंभ में स्नान और हिंदुत्व से जुड़ रहे युवा? कथा वाचक भूमिका देवी ने दिया मजेदार जवाब

भारतीय टीम स्क्वॉड

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली,श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर,कुलदीप यादव, हर्षित राणा,मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, रवींद्र जडेजा, वरुण चक्रवर्ती

पाकिस्तान टीम स्क्वॉड

इमाम-उल-हक, बाबर आजम, सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान (कप्तान/विकेटकीपर), सलमान आगा, तैयब ताहिर, खुशदिल शाह, शाहीन अफरीदी, मोहम्मद हसनैन, नसीम शाह, अबरार अहमद, कामरान गुलाम, फहीम अशरफ, हारिस रऊफ, आकिफ जावेद, उस्मान खान

 

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: यह मैच शनिवार, 23 फरवरी 2025 को दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे से खेला जाएगा।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Shyam Dwivedi
Shyam Dwivedi

Shyam Bihari Dwivedi, Content Writter in IBC24 Bhopal, DOB- 12-04-2000 Collage- RDVV Jabalpur Degree- BA Mass Communication Exprince- 5 Years

और भी पढ़ें...

Web Title: If Pakistan loses to Team India, will it be out of the tournament? Know what the statistics say

DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी

DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी

02 Oct 2026 | 6:49 am
चीन को हराकर भारतीय महिला रिकर्व तीरंदाजी टीम स्वर्ण पदक मुकाबले में

चीन को हराकर भारतीय महिला रिकर्व तीरंदाजी टीम स्वर्ण पदक मुकाबले में

02 Oct 2026 | 6:34 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल

Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल

02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस

Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस

02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कोलकाता पहुंची ब्राजील की टीम

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कोलकाता पहुंची ब्राजील की टीम

01 Oct 2026 | 11:24 pm