Delhi Gang Rape News: राजधानी में फिर निर्भया कांड! चलती बस में नाबालिग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, इतने लोगों ने दिया वारदात को अंजाम

Ads

Delhi Gang Rape News: देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर से निर्भया कांड जैसी वारदात को अंजाम दिया गया है।

  •  
  • Publish Date - August 31, 2026 / 09:44 AM IST,
    Updated On - August 31, 2026 / 09:45 AM IST

Delhi Gang Rape News/image: Social Media /image: Social Media /image: Social Media

HIGHLIGHTS
  • दिल्ली में एक बार फिर से निर्भया कांड जैसी वारदात को अंजाम दिया गया है।
  • नोएडा से दिल्ली के कश्मीरी गेट के बीच चलने वाली एक स्लीपर बस में यह वारदात हुई।
  • चलती बस में 16 साल की छात्रा के साथ बस चालक और कंडक्टर ने दुष्कर्म किया है।

Delhi Gang Rape News: नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर से निर्भया कांड जैसी वारदात को अंजाम दिया गया है। ग्रेटर नोएडा से दिल्ली के कश्मीरी गेट के बीच चलने वाली एक स्लीपर बस में यह वारदात हुई। बताया जा रहा है कि, चलती बस में 16 साल की छात्रा के साथ बस चालक और कंडक्टर ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया है।

क्या है पूरा मामला?

यह पूरा मामला दिल्ली के कश्मीरी गेट थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। पुलिस ने दोनों आरोपी चालक और कंडक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना 4 अगस्त 2026 की बताई गई है। वारदात में इस्तेमाल की गई बस को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। पीड़िता मैनपुरी जिले की रहने वाली है और 11वीं कक्षा में पढ़ाई कर रही है। (Delhi Gang Rape News) छात्रा 3 अगस्त 2026 को अपने घर से बिना बताए निकली थी। वह पढ़ाई को लेकर मां की डांट से नाराज थी। उसका इरादा नोएडा सेक्टर-63 में रहने वाले अपने चचेरे भाई के घर जाने का था। इसी दौरान वह ग्रेटर नोएडा से दिल्ली के लिए स्लीपर बस में सवार हुई। बस में ही चालक और कंडक्टर ने कथित तौर पर उसके साथ दुष्कर्म किया। यह गंभीर वारदात 4 अगस्त 2026 को हुई।

पुलिस ने बस को भी किया जब्त

Delhi Gang Rape News: इस मामले की जानकारी मिलते ही कश्मीरी गेट थाना पुलिस सक्रीय हो गई और तत्काल प्रभाव से जांच शुरू की। जांच के बाद पुलिस ने बस चालक और कंडक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। इतना ही नहीं जिस स्लीपर बस में वारदात को अंजाम दिया गया था पुलिस ने उसे भी जब्त कर लिया है। पुलिस इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

इन्हें भी पढ़ें:-