शॉटपुट में तूर और गिल ने फाइनल के लिये क्वालीफाई किया

शॉटपुट में तूर और गिल ने फाइनल के लिये क्वालीफाई किया

शॉटपुट में तूर और गिल ने फाइनल के लिये क्वालीफाई किया
Modified Date: July 29, 2026 / 04:41 pm IST
Published Date: July 29, 2026 4:41 pm IST

ग्लास्गो, 29 जुलाई (भाषा) भारतीय शॉटपुट खिलाड़ी तेजिंदरपाल सिंह तूर और समरदीप सिंह गिल ने राष्ट्रमंडल खेलों के आखिरी दौर के लिये आसानी से क्वालीफाई कर लिया ।

राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तूर ने दो प्रयासों में ही ग्रुप ए से 20 मीटर का स्वत: क्वालीफिकेशन मार्क हासिल कर लिया । उनका पहला प्रयास 19 . 93 मीटर और दूसरा 20 . 14 मीटर था ।

उन्होंने तीसरा प्रयास नहीं किया ।

ग्रुप बी से गिल का सर्वश्रेष्ठ प्रयास पहला ही था जिसमें उन्होंने 19 . 95 मीटर का थ्रो फेंका । दूसरा थ्रो 19 . 75 मीटर और तीसरा फाउल रहा ।

वह 15 खिलाड़ियों में कुल पांचवें स्थान पर रहे । ग्रुप ए में सात और बी में आठ प्रतियोगी थे । 20 मीटर का आंकड़ा पार करने वाले या सर्वश्रेष्ठ 12 को बृहस्पतिवार को होने वाले फाइनल में जगह मिली ।

न्यूजीलैंड के टॉम वाल्श ने 21 . 03 का थ्रो लगाकर पहला स्थान हासिल किया ।

तूर का सत्र का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 21 . 03 मीटर है जबकि उनका राष्ट्रीय रिकॉर्ड 21 . 77 मीटर का है जो उन्होंने 2023 में बनाया था ।

पिछले दो एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता तूर दूसरी बार राष्ट्रमंडल खेलों में भाग ले रहे हैं । वह 2018 में गोल्ड कोस्ट में आठवें स्थान पर रहे थे जबकि पिछली बार चोट के कारण भाग नहीं लिया था ।

भाषा मोना पंत

पंत


लेखक के बारे में