स्नैच में तीनों प्रयास नाकाम रहने के बाद भारोत्तोलक संजना बाहर
स्नैच में तीनों प्रयास नाकाम रहने के बाद भारोत्तोलक संजना बाहर
(अपराजिता उपाध्याय)
ग्लास्गो, 29 जुलाई (भाषा) भारतीय भारोत्तोलक संजना राष्ट्रमंडल खेलों में महिलाओं के 77 किलोवर्ग से बुधवार को बाहर हो गई जब स्नैच में उनके तीनों प्रयास विफल रहे ।
19 वर्ष की संजना 94 किलो का लक्ष्य तीनों प्रयास में हासिल नहीं कर सकी जिससे क्लीन एंड जर्क के पहले ही उनकी चुनौती समाप्त हो गई ।
स्नैच में एक भी लिफ्ट वैध नहीं होने के कारण वह क्लीन एंड जर्क में भाग नहीं ले सकती थी । इससे पहले महिलाओं के 63 किलो वर्ग में निरूपमा देवी के नाम के आगे भी ‘ डिड नॉट फिनिश ’ (मुकाबला पूरा नहीं कर सकी) लिखा था । वह क्लीन एंड जर्क में तीनों प्रयास में नाकाम रही जबकि स्नैच में उन्होंने 93 किलो वजन उठाया था ।
संजना ने प्रतिस्पर्धा में स्नैच में 94 और क्लीन एंड जर्क में 122 किलो का लक्ष्य रखा था जो 10 प्रतिभागियों में दूसरा सर्वोच्च भार था ।
भाषा मोना पंत
पंत

Facebook


