200 मीटर फ्रीस्टाइल फाइनल के लिये क्वालीफाई नहीं कर सके साजन प्रकाश

200 मीटर फ्रीस्टाइल फाइनल के लिये क्वालीफाई नहीं कर सके साजन प्रकाश

200 मीटर फ्रीस्टाइल फाइनल के लिये क्वालीफाई नहीं कर सके साजन प्रकाश
Modified Date: July 29, 2026 / 04:01 pm IST
Published Date: July 29, 2026 4:01 pm IST

ग्लास्गो, 29 जुलाई (भाषा) भारत के अनुभवी तैराक साजन प्रकाश राष्ट्रमंडल खेलों में पुरूषों की 200 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा के फाइनल में नहीं पहुंच सके और अपनी हीट में पांचवें तथा कुल 20वें स्थान पर रहे ।

आठ सर्वश्रेष्ठ तैराक ही फाइनल में पहुंचते हैं । साजन एक 1 : 51 . 99 सेकंड का समय निकालकर काफी पीछे थे । उनका सर्वश्रेष्ठ निजी प्रदर्शन और राष्ट्रीय रिकॉर्ड 1 : 46 . 61 सेकंड का है ।

32 वर्ष के साजन भारत के ही अनीश गौड़ा से भी पीछे रहे जो पदार्पण करते हुए 1 : 51. 64 सेकंड का समय निकालकर 18वें स्थान पर रहे ।

गौड़ा का सर्वश्रेष्ठ निजी प्रदर्शन 1 : 51 . 88 सेकंड है ।

इससे पहले साजन पुरूषों की 50 मीटर बटरफ्लाइ और 200 मीटर बटरफ्लाइ में भी सेमीफाइनल में नहीं जा सके थे ।

भाषा मोना पंत

पंत


लेखक के बारे में