Rising Women’s Asia Cup 2026: लो जीत गई टीम इंडिया, पाकिस्तान को मिली फिर करारी हार, पूर्व क्रिकेटर ने की थी बारिश होने की दुआ
Rising Women's Asia Cup: भारत ‘ए’ ने महिला ‘एशिया कप राइजिंग स्टार्स’ में पाकिस्तान ‘ए’ को 59 गेंद शेष रहते आठ विकेट से करारी शिकस्त दी।
Rising Women's Asia Cup/Image Credit: IBC24.in
- महिला ‘एशिया कप राइजिंग स्टार्स’ में खेला गया भारत ए और पाकिस्तान ए के बीच मुकाबला।
- भारत ए ने पाकिस्तान ए को आठ विकेट से दी करारी शिकस्त।
- भारत ए की तरफ से दिनेश वृंदा ने खेली तूफानी अर्धशतकीय पारी।
Rising Women’s Asia Cup: नई दिल्ली: कप्तान राधा यादव की शानदार स्पिन गेंदबाजी के बाद दिनेश वृंदा के तूफानी नाबाद अर्धशतक की बदौलत भारत ‘ए’ ने रविवार को महिला ‘एशिया कप राइजिंग स्टार्स’ में पाकिस्तान ‘ए’ को 59 गेंद शेष रहते आठ विकेट से करारी शिकस्त दी। भारत ‘ए’ महिला टीम की यह टूर्नामेंट में पहली जीत है। (Rising Women’s Asia Cup) टीम को शुक्रवार को पहले मैच में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) महिला टीम से सात विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। पाकिस्तान ‘ए’ पर जीत के साथ भारत ‘ए’ महिला टीम ग्रुप ए में यूएई के बाद दूसरे स्थान पर पहुंच गई है।
पाकिस्तान ए ने भारत ए को दिया था 94 रनों का लक्ष्य
Rising Women’s Asia Cup: भारत ‘ए’ के स्पिनरों ने अपनी सटीक गेंदबाजी से आपस में पांच विकेट साझा कर पाकिस्तान को दबाव में डाल दिया । पाकिस्तान की टीम 18.5 ओवर में महज 93 रन पर आउट हो गयी। राधा (तीन ओवर में 11 रन पर दो विकेट) ने दो महत्वपूर्ण विकेट लेकर आक्रमण की अगुवाई की, वहीं प्रेमा रावत (तीन ओवर में 16 रन पर दो विकेट) और (Rising Women’s Asia Cup) मिन्नू मणि (2.5 ओवर में 10 रन पर एक विकेट) ने सुनिश्चित किया कि पाकिस्तान के बल्लेबाज कोई साझेदारी नहीं बना सकें। तेज गेंदबाज साइमा ठाकोर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए अपने चार ओवरों में सिर्फ 14 रन देकर दो विकेट लिए।
दिनेश वृंदा ने खेली तूफानी पारी
Rising Women’s Asia Cup: जीत के लिए 94 रनों के मामूली लक्ष्य का पीछा करते हुए हुमैरा काजी के पहली ही गेंद पर आउट होने से भारत को शुरुआती झटका लगा लेकिन वृंदा ने शानदार जवाबी हमले से मैच का रुख पलट दिया। उन्होंने 29 गेंदों में 12 चौके लगाए और नाबाद 55 रन बनाकर मैच को पाकिस्तान की पकड़ से दूर कर दिया। वृंदा को अनुष्का शर्मा का अच्छा साथ मिला। अनुष्का ने 26 गेंद में 24 रन की संयमित पारी खेलने के साथ दूसरे विकेट के लिए 78 रन की साझेदारी की। अनुष्का के आउट होने के बाद, तेजल हसबनीस ने पांच गेंदों में एक छक्का और एक चौके की मदद से नाबाद 12 रन (Rising Women’s Asia Cup) बनाकर टीम को महज 10.1 ओवर में जीत दिला दी।
पूर्व क्रिकेटर ने मांगी बारिश होने की दुआ
Rising Women’s Asia Cup: आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, आज पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच खेला जाएगा। भारत और पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला श्रीलंका के कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में बारिश के खलल डालने की उम्मीद है। वहीं पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर ने भी बारिश होने की दुआ की है। (Rising Women’s Asia Cup) पाक टीम के पूर्व क्रिकेटर बासित अली उम्मीद कर रहे हैं कि बारिश हो। एक चैनल से बातचीत के दौरान बासित ने कहा, “मेरी प्रार्थना है कि ऊपर वाला बारिश करे। ” जब उनसे पूछा गया कि क्या वह पूरा मैच चाहते हैं, तो उन्होंने दोहराया, “मुझे बारिश चाहिए। ” बासित अली का मानना है कि बारिश होने से मैच और रद्द होने से पाकिस्तान के फायदा होगा और वह सुपर 8 में पहुंच जाएगी।
इन्हे भी पढ़ें:-
- DA Hike on Holi 2026: इस बार बेहद खास होगी कर्मचारियों की होली! महंगाई भत्ते में हो सकती है तगड़ी बढ़ोतरी, सैलरी में भी होगा बंपर इजाफा
- Indore Crime News : अपनी ही बेटी से दुष्कर्म कर फरार था कलयुगी पिता; पुलिस से बचने के लिए अपना रहा था ये हथकंडे, ऐसे आ गया पकड़ में
- IND vs PAK Match Latest Update: रद्द हो सकता है भारत और पाकिस्तान का मैच? मुकाबले से पहले सामने आई बड़ी वजह, जानकर आपको भी लगेगा झटका

Facebook


