DA Hike on Holi 2026: इस बार बेहद खास होगी कर्मचारियों की होली! महंगाई भत्ते में हो सकती है तगड़ी बढ़ोतरी, सैलरी में भी होगा बंपर इजाफा

इस बार बेहद खास होगी कर्मचारियों की होली! महंगाई भत्ते में हो सकती है तगड़ी बढ़ोतरी, Dearness Allowance Hike on Holi 2026

DA Hike on Holi 2026: इस बार बेहद खास होगी कर्मचारियों की होली! महंगाई भत्ते में हो सकती है तगड़ी बढ़ोतरी, सैलरी में भी होगा बंपर इजाफा
Modified Date: February 15, 2026 / 04:41 pm IST
Published Date: February 15, 2026 4:41 pm IST

नई दिल्ली। Dearness Allowance Hike केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए मार्च का पहला सप्ताह अहम साबित हो सकता है। जनवरी–जून 2026 के लिए महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी की घोषणा होली से पहले किए जाने की संभावना जताई जा रही है। दरअसल, सरकार साल में दो बार DA संशोधित करती है। जनवरी सत्र का ऐलान मार्च में और जुलाई सत्र का ऐलान दिवाली के आसपास होता है।

Dearness Allowance Hike इस बार की बढ़ोतरी इसलिए खास मानी जा रही है, क्योंकि 31 दिसंबर 2025 को 7वें वेतन आयोग का कार्यकाल औपचारिक रूप से समाप्त हो चुका है। ऐसे में यह DA संशोधन आयोग की अवधि समाप्त होने के बाद पहला संशोधन होगा। वहीं कर्मचारी 8वें वेतन आयोग से जुड़े घटनाक्रम पर भी नजर बनाए हुए हैं।

कितना बढ़ सकता है DA? (Dearness Allowance Latest News)

जुलाई–दिसंबर 2025 के लिए 3 प्रतिशत वृद्धि के बाद महंगाई भत्ता 58% पर पहुंच चुका है। यदि अनुमान सही रहे और जनवरी 2026 के लिए 2% की बढ़ोतरी होती है तो DA 60% हो जाएगा। हालांकि 2 प्रतिशत की संभावित वृद्धि को हाल के वर्षों में अपेक्षाकृत कम माना जा रहा है। जानकारों का कहना है कि भले ही प्रतिशत कम दिखे, लेकिन DA में हर बढ़ोतरी का सीधा असर कर्मचारियों की मासिक सैलरी, एरियर और पेंशन भुगतान पर पड़ता है। बता दें कि सरकार ने जनवरी 2025 में इसकी घोषणा करने के बाद 3 नवंबर, 2025 को कमीशन के Terms of Reference (ToR) को नोटिफाई किया है। आधिकारिक वेबसाइट (8cpc.gov.in) लाइव है। MyGov पोर्टल पर एक डिटेल्ड क्वेश्चनेयर उपलब्ध है। सबमिशन की डेडलाइन 16 मार्च, 2026 तय की गई है।

यह भी पढ़ें

 


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।