भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 17 रन से हराकर श्रृंखला 2-1 से जीती

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 17 रन से हराकर श्रृंखला 2-1 से जीती

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 17 रन से हराकर श्रृंखला 2-1 से जीती
Modified Date: February 21, 2026 / 05:18 pm IST
Published Date: February 21, 2026 5:18 pm IST

एडीलेड, 21 फरवरी (भाषा) भारत ने उप कप्तान स्मृति मंधाना (82 रन) और करिश्माई बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स (59 रन) के शानदार अर्धशतकों के बाद गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से शनिवार को यहां निर्णायक तीसरे और आखिरी महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में ऑस्ट्रेलिया को 17 रन से हराकर श्रृंखला 2-1 से अपने नाम की।

टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला करने के बाद भारत ने मंधाना और रोड्रिग्स के अर्धशतकों से छह विकेट पर 176 रन का स्कोर बनाया।

इसके जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 159 रन ही बना सकी जिसमें एशले गार्डनर ने 57 रन की अर्धशतकीय पारी खेली।

भारत के लिए श्री चरणी और श्रेयंका पाटिल ने तीन तीन जबकि अरूंधति रेड्डी ने दो विकेट झटके।

भाषा नमिता मोना

मोना


लेखक के बारे में