Bilaspur Food Inspector Arrested: राशन नहीं, राशन दुकान की सौदेबाजी.. न्यायधानी का फ़ूड इन्स्पेक्टर 90 हजार रुपये रिश्वत लेते चढ़ा ACB के हत्थे
Bilaspur Food Inspector Arrested: बिलासपुर में फूड इंस्पेक्टर 90 हजार रिश्वत लेते एसीबी ने पकड़ा, राशन दुकान आवंटन मामला।
Bilaspur Food Inspector Arrested || Image- Demo Image File
- 90 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार
- राशन दुकान आवंटन में सौदेबाजी
- एसीबी की ट्रैप कार्रवाई सफल
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस के नीति अपनाने के बाद से ही भ्रष्ट सरकारी विभागों और उनके अफसरों के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो की स्ट्राइक जारी है। (Bilaspur Food Inspector Arrested) ताजा मामले में बिलासपुर जिले के मस्तूरी क्षेत्र में पदस्थ फूड इंस्पेक्टर श्याम वस्त्रकार को 90 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।
90 हजार की रिश्वत लेते अरेस्ट, मचा हड़कंप
आरोपी फूड इंस्पेक्टर श्याम वस्त्रकार ने एक व्यक्ति को सरकारी उचित मूल्य की दुकान आवंटित कराने और विभागीय प्रक्रिया को आसान बनाने के एवज में भारी भरकम रिश्वत की मांग की थी। राशन दुकान दिलाने के नाम पर किस्तों में पैसे तय किए गए थे। पीड़ित ने इस अवैध मांग की जानकारी एसीबी को दी। शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी ने जाल बिछाया। जैसे ही मस्तूरी में फूड इंस्पेक्टर ने 90 हजार रुपये की नकदी पकड़ी, टीम ने उन्हें धर दबोचा। (Bilaspur Food Inspector Arrested) वही गिरफ्तारी के बाद जब आरोपी के हाथ केमिकल युक्त पानी से धुलवाए गए, तो पानी का रंग गुलाबी हो गया, जो रिश्वत के लेनदेन का पुख्ता वैज्ञानिक प्रमाण है। इस कार्रवाई से खाद्य विभाग में हड़कंप मच गया है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- तमिलनाडु चुनाव : द्रमुक ने सीटों के बंटवारे पर बाचतीत के लिए टी आर बालू के नेतृत्व में समिति गठित की
- प्रधानमंत्री के ‘आत्मसमर्पण’ के कारण देश के लिए कठिन परीक्षा बन गया व्यापार समझौता: कांग्रेस
- वीनस विलियम्स को इंडियन वेल्स में एकल और युगल के लिए वाइल्ड कार्ड
- पुलिस ने नाबालिग लड़की को अपहरण के ढाई घंटे के भीतर सकुशल बरामद किया, आरोपी हिरासत में
- संन्यास लेने के नौ साल बाद पेशेवर मुक्केबाजी में वापसी करेंगे अजेय फ्लॉयड मेवेदर

Facebook


