टी20 ट्राई सीरीज में बांग्लादेश को हरा टीम इंडिया की फाइलन में एंट्री

टी20 ट्राई सीरीज में बांग्लादेश को हरा टीम इंडिया की फाइलन में एंट्री

टी20 ट्राई सीरीज में बांग्लादेश को हरा टीम इंडिया की फाइलन में एंट्री
Modified Date: November 29, 2022 / 07:57 pm IST
Published Date: March 14, 2018 11:21 am IST

कोलंबो। टी-20 ट्राई सीरीज के में बांग्लादेश को 17 रनों से हराकर टीम इंडिया फाइनल में पहुंच गई है. चार मैचों में टीम इंडिया की ये तीसरी जीत है. रोहित शर्मा को मैन ऑफ द मैच दिया गया.

 ये भी पढ़ें- टी20 ट्राई सीरीज के चौथे मैच में भारत ने श्रीलंका को 6 विकेट से हराया

निधास ट्रॉफी के टी20 ट्राई सीरीज के चौथे मैच में टीम इंडिया ने कप्तान रोहित शर्मा (89) और सुरेश रैना (47) रन की पारियों से बांग्लादेश को 17 रन से हराकर फाइनल में एंट्री कर ली है.  

 

 

 बांग्लादेश ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुना था. टीम इंडिया पहली बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट पर 176 रना बनाकर बांग्लादेश को जीत के लिए 177 रनों का लक्ष्य दिया था. 

 

 

इसके जवाब में बांग्लादेश की टीम निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 159 रन ही बना पाई. बांग्लादेश से मुशफिकुर रहीम ने अकेले सर्वाधिक नाबाद 72 रन बनाए. तो वहीं भारत के लिए तीन विकेट लेने वाले वाशिंगटन सुंदर सफल गेंदबाज रहे. 

   

 

आखिरी लीग मैच श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच होना है, ऐसे में सीरीज का आखिरी मैच निर्णायक हो जाएगा और उसमें जीत-हार के आधार पर ही विजेता का फैसला किया जाएगा.

 

 

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में