भारत ने एकमात्र महिला क्रिकेट टेस्ट में इंग्लैंड को 270 रन से रौंदा
भारत ने एकमात्र महिला क्रिकेट टेस्ट में इंग्लैंड को 270 रन से रौंदा
लंदन, 13 जुलाई (भाषा) भारत ने यहां खेले गए एकमात्र महिला क्रिकेट टेस्ट मैच के आखिरी दिन सोमवार को ऑफ स्पिनर स्नेह राणा की अगुवाई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत इंग्लैंड को 270 रन के बड़े अंतर से हरा दिया।
जीत के लिए 457 रन के मुश्किल लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम 186 रन पर सिमट गई।
इंग्लैंड ने दिन की शुरुआत छह विकेट पर 130 रन से की थी।
भारत की ओर से स्पिनर स्नेह ने 42 रन देकर चार विकेट चटकाए जबकि दीप्ति शर्मा, सयाली सतघरे और क्रांति गौड़ ने दो-दो विकेट हासिल किए।
विकेटकीपर बल्लेबाज एमी जोन्स ने इंग्लैंड के लिए सर्वाधिक 52 रन बनाए जबकि सोफी एकलेस्टोन ने 50 रन की पारी खेली।
भाषा सुधीर
सुधीर

Facebook


