भारत ने एफआईएच प्रो लीग में ब्रिटेन को शूटआउट में 4-2 से हराया

भारत ने एफआईएच प्रो लीग में ब्रिटेन को शूटआउट में 4-2 से हराया

भारत ने एफआईएच प्रो लीग में ब्रिटेन को शूटआउट में 4-2 से हराया
Modified Date: June 3, 2023 / 08:19 pm IST
Published Date: June 3, 2023 8:19 pm IST

लंदन, तीन जून (भाषा) भारतीय हॉकी टीम ने शनिवार को यहां एफआईएच प्रो लीग के दूसरे चरण के मुकाबले में ब्रिटेन को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से शिकस्त देकर एक बोनस अंक हासिल किया।

दोनों टीमें नियमित समय में 4-4 से बराबरी पर थीं।

भारत के लिए कप्तान हरमनप्रीत सिंह (सातवें मिनट), मंदीप सिंह (19वें मिनट), सुखजीत सिंह (28वें मिनट) और अभिषेक (50वें मिनट) ने गोल दागे।

घरेलू टीम के लिए सभी चारों मैच सैम वार्ड (आठवें, 40वें, 47वें और 53वें मिनट) ने किये।

भाषा नमिता

नमिता


लेखक के बारे में