टी20 ट्राई सीरीज के चौथे मैच में भारत ने श्रीलंका को 6 विकेट से हराया
टी20 ट्राई सीरीज के चौथे मैच में भारत ने श्रीलंका को 6 विकेट से हराया
कोलंबों में टी20 त्रिकोणीय श्रृंखला के चौथे मैच को भारत ने श्रीलंका को 6 विकेट से हराकर जीत लिया है.बारिश की वजह से मैच देर से शुरू हुआ, मैच को 19-19 ओवर का रखा गया. टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया.
That’s game set and match for #TeamIndia as they wrap up their 3rd T20I with a 6-wicket win. Brilliant team effort on display. pic.twitter.com/BC5WErTtGE
— BCCI (@BCCI) March 12, 2018
श्रीलंका ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 152 रन बनाए, कुशाल मेंडिस ने अर्धशतक जड़ा. जीत के लिए भारत को 153 रनों का लक्ष्य दिया था जिसके जवाब में टीम इंडिया ने 17.3 ओवर में 6 विकेट शेष रहते इस लक्ष्य को पूरा कर लिया.
India complete six-wicket win with 1.3 overs remaining thanks to Pandey’s 42 and four wickets from Shardul Thakur #SLvIND SCORECARD ➡️ https://t.co/iA4zIrDPAG pic.twitter.com/qUnvYnNBvR
— ICC (@ICC) March 12, 2018
Match 4. It’s all over! India won by 6 wickets https://t.co/Lz5Q4TQnDZ #SLvInd
— BCCI (@BCCI) March 12, 2018
टीम इंडिया से मनीष पांडे ने 31बॉल में 42 रन बनाए. वहीं दिनेश कार्तिक ने शानदार 39 रनों की पारी खेली. 4 विकेट लेने वाले शार्दुल ठाकुर बने मैन ऑफ द मैच. इस जीत के साथ भारत चार अंकों के साथ पहले नंबर पर आ गया है. निदास ट्रॉफी टी-20 ट्राई सीरीज के इस अहम मुकाबले में श्रीलंका को मात देने के साथ ही टीम इंडिया की जगह फाइनल में पक्की हो गई है.
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


