गुवाहाटी, 24 नवंबर (भाषा) भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच के तीसरे दिन सोमवार को यहां अपनी पहली पारी में 201 रन बनाए।
दक्षिण अफ्रीका ने अपनी पहली पारी में 489 रन बनाए थे। इस तरह से उसे 288 रन की बढ़त मिली है।
भारत की तरफ से यशस्वी जायसवाल ने 58 और वाशिंगटन सुंदर ने 48 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से तेज गेंदबाज मार्को यानसन ने 48 रन देकर छह विकेट लिए।
भाषा
पंत
पंत