Sai Sudharsan Out IND vs SL Test: टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के लिए बुरी खबर, बुमराह के बाद अब ये मैच विनर खिलाड़ी हुआ बाहर /image: Social Media
नई दिल्ली। Sai Sudharsan Out IND vs SL Test: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू होने वाले टेस्ट सीरीज (IND vs SL Test Series 2026) से पहले ही टीम इंडिया के लिए बुरी खबर है। बाएं हाथ के बल्लेबाज साई सुदर्शन (Sai Sudharsan Injury News) पैर की चोट से परेशान सीरीज से बाहर हो गए हैं। सुदर्शन को दाएं पैर में स्ट्रेस की शिकायत है। साई सुदर्शन रिकवर हो रहे है और बल्लेबाजी और फील्डिंग का अभ्यास शुरू कर चुके हैं। लेकिन अभी भी उन्हें कुछ समस्या है जिसके कारण वह सीरीज का हिस्सा नहीं बन पाएंगे। हालांकि अभी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आधिकारिक ऐलान नहीं किया है।
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी चोटिल होकर बाहर हो चुके हैं। वही प्रैक्टिस मैच के पहले खुद कप्तान शुभमन गिल भी चोटिल हो गए, जिसके कारण केएल भारत की कप्तानी कर रहे है। ऐसे में अब साई सुदर्शन (Sai Sudharsan Out IND vs SL Test) भी इस सीरीज से बाहर हो गए है। अब देखना ये होगा कि सुदर्शन की जगह टीम इंडिया में किस खिलाड़ी को शामिल किया जाता है। (sai sudarshan sri lanka test)
पहला टेस्ट: 15–19 अगस्त 2026- GICS, गॉल
दूसरा टेस्ट: 23–27 अगस्त 2026- SSC, कोलंबो
ये भी पढ़ें