भारत बैडमिंटन एशिया जूनियर टीम प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में

भारत बैडमिंटन एशिया जूनियर टीम प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में

भारत बैडमिंटन एशिया जूनियर टीम प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में
Modified Date: June 27, 2026 / 01:36 pm IST
Published Date: June 27, 2026 1:36 pm IST

तोक्यो, 27 जून (भाषा) भारतीय टीम ने जापान के यात्सुशिरो में खेली जा रही बैडमिंटन एशिया जूनियर मिश्रित टीम प्रतियोगिता के ग्रुप सी के अपने पहले मैच में कजाकिस्तान पर 2-0 (55-31, 55-21) की शानदार जीत के साथ क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।

भारत ने ग्रुप विजेता का फैसला करने के लिए चीनी ताइपे के खिलाफ होने वाले महत्वपूर्ण मुकाबले को ध्यान में रखते हुए कुछ बदलाव किए।

दुर्गा ईशा कंद्रपु और कीर्ति मंचला की महिला युगल जोड़ी ने एलिसा कुलेशोवा और डायना नामेनोवा पर 11-5 से जीत हासिल करके भारत को अच्छी शुरुआत दिलाई।

इसके बाद पुनीत सुरेश और दीप्ति राज अदिति को मुस्तफा मलिकझान और कुलेशोवा ने कड़ी टक्कर दी, लेकिन भारतीय जोड़ी 11-10 से जीत हासिल करने में सफल रही। इससे भारत ने स्कोर 22-15 कर दिया। भारतीय खिलाड़ियों ने अगली तीन श्रेणियों में दबदबा बनाए रखा और पहला सेट अपने नाम कर दिया।

भारतीय टीम ने दूसरे सेट में भी दबदबा बनाए रखा तथा उसके किसी भी खिलाड़ी ने छह से अधिक अंक नहीं गंवाए।

भाषा

पंत आनन्द

आनन्द


लेखक के बारे में