पुरुष वॉलीबॉल क्वार्टर फाइनल में पाकिस्तान से 0-3 से हारा भारत
पुरुष वॉलीबॉल क्वार्टर फाइनल में पाकिस्तान से 0-3 से हारा भारत
नागोया, एक अक्टूबर (भाषा) भारतीय पुरुष वॉलीबॉल टीम का एशियाई खेलों में 40 साल बाद पदक जीतने का सपना बृहस्पतिवार को उस समय टूट गया जब उसे क्वार्टर फाइनल में चिर प्रतिद्वंद्वी और ऊंची रैंकिंग वाले पाकिस्तान के हाथों 0-3 से हार का सामना करना पड़ा।
भारतीय खिलाड़ी पूरी तरह लय से बाहर नजर आए और विश्व रैंकिंग में 38वें स्थान पर काबिज पाकिस्तान के खिलाफ एक घंटे 22 मिनट तक चले पहले क्वार्टर फाइनल में 19-25, 23-25, 18-25 से हार गए।
इस हार के साथ विश्व रैंकिंग में 48वें स्थान पर मौजूद भारत की 1986 में दक्षिण कोरिया में कांस्य पदक जीतने के बाद पहली बार पोडियम पर जगह बनाने की उम्मीद भी खत्म हो गई। पुरुष वॉलीबॉल में भारत ने एशियाई खेलों में दो अन्य पदक भी जीते हैं जो 1958 में कांस्य और 1962 में रजत पदक हैं।
भारत की ओर से अश्वल राय ने सर्वाधिक नौ अंक जुटाए जबकि जेरोम विनीत, जोएल बेंजामिन जेबराज और चिराग यादव ने आठ-आठ अंक बनाए।
पाकिस्तान की ओर से मुराद खान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 19 अंक जुटाए जबकि उस्मान फरयाद अली ने 13 अंक बनाए।
भारत ने ग्रुप चरण में शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी मुकाबले जीते थे। उसने वियतनाम, हांगकांग चीन और ऊंची रैंकिंग वाले कतर को हराकर अपने ग्रुप में शीर्ष स्थान हासिल किया था।
भाषा सुधीर
सुधीर
लेखक के बारे में
Web Title: पुरुष वॉलीबॉल क्वार्टर फाइनल में पाकिस्तान से 0-3 से हारा भारत
चिकिता एशियाई खेलों में पदकों की हैट्रिक से चूकीं, क्वार्टर फाइनल में हारीं
01 Oct 2026 | 6:57 amबारिश से प्रभावित तीसरे एकदिवसीय में दक्षिण अफ्रीका को हराकर क्लीनस्वीप से बचा ऑस्ट्रेलिया
01 Oct 2026 | 6:49 amगिल का रिकॉर्ड दोहरा शतक, रोहित का शतक, भारत ने सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बनाई
30 Sept 2026 | 11:10 pmगिल का दोहरा शतक, रोहित का शतक, भारत ने श्रृंखला 2-0 से अपने नाम की
30 Sept 2026 | 10:27 pmखबर खेल भारत परिणाम
30 Sept 2026 | 10:12 pmभारत के खिलाफ मैत्री मैच के लिए कोलकाता पहुंचा उरुग्वे
30 Sept 2026 | 9:17 pmरोहित ने वनडे में 12,000 रन पूरे किए और 35वां शतक जड़ा, गिल का 11वां सैकड़ा
30 Sept 2026 | 9:10 pmएसीटी टूर को लेकर नया विवाद, हॉकी इंडिया ने कहा फंड नहीं दिया, तमिलनाडु के खाते कुछ और कह रहे है
30 Sept 2026 | 8:09 pm