भारत वार्षिक अपडेट के बाद पुरुष एकदिवसीय टीम रैंकिंग में शीर्ष पर बरकरार

भारत वार्षिक अपडेट के बाद पुरुष एकदिवसीय टीम रैंकिंग में शीर्ष पर बरकरार

भारत वार्षिक अपडेट के बाद पुरुष एकदिवसीय टीम रैंकिंग में शीर्ष पर बरकरार
Modified Date: June 11, 2026 / 01:05 pm IST
Published Date: June 11, 2026 1:05 pm IST

दुबई, 11 जून (भाषा) भारत वार्षिक अपडेट के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की पुरुषों की एकदिवसीय टीम रैंकिंग में शीर्ष पर बना हुआ है लेकिन न्यूजीलैंड पर उसकी बढ़त आठ अंक से घटकर सिर्फ पांच अंक की रह गई है।

अपडेट के बाद भारत के अंक 119 से घटकर 118 हो गए हैं जबकि न्यूजीलैंड के दो अंक के फायदे से 113 अंक हैं। मौजूदा विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया 109 अंक के साथ तीसरे स्थान पर है।

शीर्ष 10 टीम में एकमात्र बदलाव में दक्षिण अफ्रीका (102) ने पाकिस्तान (98) को पछाड़कर चौथा स्थान हासिल कर लिया है।

नौवें स्थान पर मौजूद बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के बीच अंतर अब बढ़कर 10 अंक का हो गया है।

आयरलैंड ने जिम्बाब्वे को पीछे छोड़कर 11वां स्थान हासिल किया है जबकि अमेरिका भी स्कॉटलैंड से आगे निकलकर 13वें स्थान पर है। संयुक्त अरब अमीरात अब कनाडा से आगे 19वें स्थान पर है।

पिछले सप्ताह किए गए सालाना अपडेट के बाद भारत आईसीसी की पुरुषों की टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में भी शीर्ष पर है जबकि ऑस्ट्रेलिया टेस्ट रैंकिंग में नंबर एक है। ऑस्ट्रेलिया महिलाओं की एकदिवसीय और टी20 अंतरराष्ट्रीय दोनों रैंकिंग में शीर्ष पर है।

भाषा सुधीर

सुधीर


लेखक के बारे में