MP Press Conference Viral Video: मंच पर ही दिखी कांग्रेस की गुटबाजी? PC के दौरान दिग्विजय और हरीश चौधरी के बीच तीखी नोकझोक, अब वायरल हुआ वीडियो
MP Press Conference Viral Video: मंच पर ही दिखी कांग्रेस की गुटबाजी? PC के दौरान दिग्विजय और हरीश चौधरी के बीच तीखी नोकझोक, अब वायरल हुआ वीडियो
MP Press Conference Viral Video | Photo Credit: AI
- दिग्विजय-हरीश तनातनी
- प्रेस कॉन्फ्रेंस में तीखी नोकझोंक
- घटना का वीडियो तेजी से फैल रहा
शलैंद्र सिंह/भोपाल: MP Press Conference Viral Video मध्य प्रदेश कांग्रेस में अंदरूनी कलह और सियासी खींचतान एक बार फिर चर्चा का विषय बन गई है। पार्टी के भीतर चल रहे मतभेद अब खुलकर सामने आने लगे हैं। दरअसल, पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने के बाद आज कांग्रेस द्वारा एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई। पीसी के दौरान वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह और प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी के बीच तनातनी देखने को मिली। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। (Harish Chaudhary Viral Video)
हरीश चौधरी ने दिग्विजय को टोका
Digvijay Singh Viral Video दरअसल, पीसी के दौरान दिग्विजय सिंह ने जेपी धनोपिया को बोलने के लिए कहा। इसी दौरान हरीश चौधरी ने दिग्विजय सिंह टोक दिया और कहा कि हम कर लेंगे। प्रभारी की इस बात पर दिग्विजय सिंह असहज हो गए और हाथ जोड़कर हरीश चौधरी को जवाब दिया। दोनों के बीच हुए इस तीखी तनातनी का वीडियो कैमरे में कैद हो गया और अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
जीतू पटवारी की बात को भी इनकार किए दिग्विजय
वहीं दूसरी ओर जब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने दिग्विजय सिंह को मीडिया के सामने अपनी बात रखने को कहा तो उन्होंने साफ तौर पर इनकार कर दिया और हाथ हिलाकर माइक संभालने या कुछ भी बोलने से मना कर दिया। ये नतारा देख हर कोई सन्न रह गए।
दिग्विजय सिंह और प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी के बीच में देखने को मिली तनातनी !#MadhyaPradesh #Bhopal #Congress @INCMP https://t.co/6LVH4aHcXb
— IBC24 News (@IBC24News) June 11, 2026
इन्हें भी पढ़ें:-
- Mangal Nakshatra Gochar 2026: कुछ दिन बाद बदलेगी इन चार राशियों की किस्मत, मंगल गोचर से होगी अपार धनवर्षा
- 11 june ka rashifal: आज कई राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, इन लोगों को मिलेगा फायदा, जानें मेष से लेकर मीन तक सभी का हाल
- Vande Bharat: TMC में प्रलय, कांग्रेस में होगा विलय! तृणमूल कांग्रेस गहराती जा रही टूट, क्या सांसदों के इस्तीफे से दीदी पर बढ़ रहा दबाव?

Facebook


