Canva Offline Mode: इंटरनेट गया तो क्या हुआ? अब Canva के नए फीचर से बना पाएंगे ऐसे डिजाइन, जो लगेंगे बिल्कुल प्रोफेशनल टच वाले
Canva Offline Mode: कैनवा ने यूजर्स के लिए नया Offline Mode फीचर लॉन्च किया है। इसकी मदद से अब बिना इंटरनेट के भी डिजाइन बनाना और एडिट करना संभव हो जाएगा। ऑफलाइन किए गए सभी बदलाव बाद में इंटरनेट कनेक्शन मिलने पर अपने आप सिंक हो जाएंगे। जिससे काम करना और भी आसान हो जाएगा।
(Canva Offline Mode/ Image Credit: Pexels)
- Canva ने नया Offline Mode फीचर रोलआउट किया।
- बिना इंटरनेट के भी डिजाइन बनाना और एडिट करना संभव।
- ट्रैवल और कमजोर नेटवर्क वाले इलाकों में उपयोगी।
Canva Offline Mode: Canva ने अपने यूजर्स के लिए नया Offline Mode फीचर रोलआउट किया जा रहा है। इस फीचर के जरिए अब यूजर्स बिना इंटरनेट कनेक्शन के भी डिजाइन बना और एडिट कर सकेंगे। कंपनी का कहना है कि यह फीचर दुनिया भर के यूजर्स की सबसे ज्यादा मांग वाली सुविधाओं में से एक था। जिसे अब पूरा किया जा रहा है। इससे स्टूडेंड्स, प्रोफेशनल्स, टीचर्स और बिजनेस यूजर्स को काफी फायदा मिलेगा।
कहीं भी और कभी भी काम करने की सुविधा
इस नए फीचर के आने से यूजर्स ट्रैवल के दौरान, क्लास में, ऑफिस जाते समय या ऐसे स्थानों पर भी काम कर पाएंगे जहां इंटरनेट कनेक्शन कमजोर होता है। Canva ने बताया है कि यह फीचर खासतौर पर उन लोगों के लिए बनाया गया है जिन्हें लगातार काम करना होता है और हर समय इंटरनेट उपलब्ध नहीं होता। इससे क्रिएटिविटी और प्रोडक्टिविटी पर किसी तरह का ब्रेक नहीं लगेगा।
कैसे काम करता है ऑफलाइन मोड
यूजर्स अपने डिजाइन को पहले से ऑफलाइन एक्सेस के लिए सेव कर सकते हैं। इसके बाद वे बिना इंटरनेट के भी अपने प्रोजेक्ट पर काम जारी रख सकते हैं। ऑफलाइन मोड में किए गए सभी बदलाव इंटरनेट कनेक्शन मिलने पर अपने आप सिंक हो जाते हैं। यह फीचर सपोर्टेड डिवाइस और फॉर्मेट्स पर उपलब्ध होगा और इसे इस्तेमाल करने के लिए पहले डिजाइन को ‘Available offline’ विकल्प से सेव करना होगा।
फ्री में उपलब्ध
Canva ने बताया है कि यह ऑफलाइन फीचर सभी यूजर्स के लिए बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के उपलब्ध है। कंपनी के अनुसार एक बार डिजाइन ऑफलाइन सेव करने के बाद यूजर लगभग 14 दिनों तक बिना इंटरनेट के काम कर सकते हैं। यह फीचर पहली बार Canva Create इवेंट में पेश किया गया था और अब इसे सभी यूजर्स के लिए धीरे-धीरे जारी किया जा रहा है।
इन्हें भी पढ़ें:
- PM Kisan Yojana: खाते में कब आएंगे 2,000 रुपये? PM Kisan 23वीं किस्त को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट जो किसानों को कर देगा खुश
- CM Sai Niti Aayog Meeting: नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल बैठक शुरू, सीएम साय गिनाएंगे राज्य की उपलब्धियां और विकसित छत्तीसगढ़ का रोडमैप करेंगे पेश
- TMC MP Resigns: टीएमसी को तीसरा बड़ा झटका, ममता की करीबी के बाद अब एक और सांसद ने दिया इस्तीफा, जानें क्या है कारण

Facebook


