Bulldozer Baraat Video: घोड़ी नहीं, इस खास गाड़ी पर सवार होकर दुल्हन लेने पहुंचा दूल्हा, वीडियो वायरल होते ही कटा इतने का चालान, आप भी देखें Video
Bulldozer Baraat Video: घोड़ी नहीं, इस खास गाड़ी पर सवार होकर दुल्हन लेने पहुंचा दूल्हा, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने काटा चालान
Bulldozer Baraat Video /Photo Credit: Social Media
- मुरादाबाद में दूल्हा बुलडोजर पर सवार होकर बारात लेकर पहुंचा
- वायरल वीडियो में दूल्हा सिगरेट पीते और बाराती डांस करते नजर आए
- वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने बुलडोजर का चालान काट दिया
Bulldozer Baraat Video: शादियों के सीजन में बारात या फिर शादी के रस्मों का वीडियो वायरल होते रहते है। वही, इसी बीच यूपी के मुरादाबाद जिले के शादी का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। यहां एक दूल्हा बुलडोजर पर सवार होकर अपनी दुल्हन को लेने पहुंचा। बारात का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने करवाई करते हुए बुलडोजर का चालान काट दिया।
मामला कांठ थाना क्षेत्र के उमरी कलां गांव का है। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी उस्मान की शादी (Bulldozer Baraat Video) बिजनौर जिले के सहसपुर गांव की एक युवती से तय हुई थी। 8 जून को शादी समारोह आयोजित था। घुड़चढ़ी की रस्म पूरी करने के बाद उस्मान ने बुलडोजर पर सवार होकर बारात निकालने का फैसला किया। इसके लिए बुलडोजर को फूलों से सजाया गया था।
बुलडोजर पर बारात निकला दूल्हा
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि है दूल्हा नोटों की मालाएं पहन बुलडोजर पर बैठा हुआ है। उनके साथ करीब 10 से 15 लोग दिखाई दे रहे हैं, जिनमें कुछ बच्चे भी शामिल हैं। बारात के दौरान दूल्हा सिगरेट पीते हुए धुएं के छल्ले उड़ाता नजर आता है, जबकि उसके साथ बैठे युवक फिल्मी गीतों पर नाचते दिखाई देते हैं।
मुरादाबाद के उस्मान बुलडोजर पर सवार होकर अपनी ससुराल पहुंचे।वो सिगरेट के छल्ले उड़ाते हुए अपने दोस्तों के साथ बुलडोजर पर निकाह के लिए निकले।
मुरादाबाद की इस बुलडोजर वाली बारात के चर्चे ज़ोरो पर हैं। pic.twitter.com/PlloousBci
— Devanshu Mani Tripathi (@devanshu_mani) June 10, 2026
वीडियो हो रहा वायरल
वीडियो वायरल (Bulldozer Baraat Video) होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और यातायात नियमों का उल्लंघन बताते हुए बुलडोजर का चालान काट दिया। वही लोग तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो पर अलग-अलग की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग इसे अनोखी बारात बता रहे हैं, जबकि कई लोग इसे लापरवाही बताया है।
ये भी पढ़ें
- Iran-US War: अमेरिका का ईरान पर बड़ा हमला, एक के बाद एक कई ठिकानों पर किए हवाई हमले, जान बचाकर इधर-उधर भागे लोग
- Tamil Nadu Road Accident: सड़क पर छटपटाते मिले एक ही परिवार के 14 लोग, हालात देख कर फटी रही गई पुलिस की आंखें, जानें क्या है पूरा मामला
- Stock Market Today: क्या आज शेयर बाजार में मचेगी हलचल? Gift Nifty की कमजोरी के बीच PNB और Meesho से बन सकता है बड़ा मुनाफा?
- Raipur Water Supply News Today: रायपुरवासी ध्यान दें, भीषण गर्मी के बीच आज इन इलाकों में रहेगी पानी की किल्लत, देख लें लिस्ट कहीं आपका इलाका तो शामिल नहीं

Facebook


