मोहम्‍मद सिराज के पांच विकेट, बारिश के खलल के बीच भारत को 328 रन का लक्ष्य

मोहम्‍मद सिराज के पांच विकेट, बारिश के खलल के बीच भारत को 328 रन का लक्ष्य

मोहम्‍मद सिराज के पांच विकेट, बारिश के खलल के बीच भारत को 328 रन का लक्ष्य
Modified Date: November 29, 2022 / 08:24 pm IST
Published Date: January 18, 2021 7:57 am IST

ब्रिसबेन, 18 जनवरी ( भाषा ) मोहम्मद सिराज और शारदुल ठाकुर की उम्दा गेंदबाजी के दम पर आस्ट्रेलिया को चौथे क्रिकेट टेस्ट के वर्षाबाधित चौथे दिन सोमवार को दूसरी पारी में 294 रन पर आउट करने के बाद भारत को आखिरी दिन जीत के लिये 324 रन बनाने होंगे ।

Read More News: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ‘इस्लामी आतंकवादी’, यूपी के मंत्री आनन्द स्वरूप शुक्ला का 

भारत को 328 रन का लक्ष्य मिला जिसके जवाब में बारिश के कारण चौथे दिन खेल समय से पहले रोके जाने तक भारत ने बिना किसी नुकसान के चार रन बना लिये थे । रोहित शर्मा चार रन बनाकर खेल रहे हैं जबकि शुभमन गिल ने अभी खाता नहीं खोला है ।

गाबा की विकेट को देखते हुए यह लक्ष्य बहुत मुश्किल होगा । गाबा पर चौथी पारी में सर्वोच्च लक्ष्य का पीछा करके जीत 1951 में वेस्टइंडीज ने हासिल की है जब उसने 236 रन बनाये थे ।

अपने प्रमुख गेंदबाजों के बिना खेल रही भारतीय टीम के युवा और अनुभवहीन तेज गेंदबाजों ने अपने फन का लोहा फिर मनवाया । सिराज ने 19 . 5 ओवर में 73 रन देकर पांच विकेट लिये । वहीं ठाकुर ने 61 रन देकर चार और मैच में कुल सात विकेट चटकाये ।

Read More News: भाजपा नेता सुनील दुबे की सड़क हादसे में मौत, आक्रोशित लोगों और समर्थकों ने गुढ़ियारी थाने का किया घेराव

सिराज ने पांच विकेट लेने के बाद मैदान पर जमा करीब एक हजार दर्शकों की ओर गेंद दिखाकर अभिवादन स्वीकार किया ।

पांचवें दिन भारत के लिये लक्ष्य तो मुश्किल है ही, साथ ही बारिश का खलल पड़ने की भी आशंका है । मैच का नतीजा चाहे जो हो लेकिन दोनों टीमों ने पूरी श्रृंखला में जबर्दस्त प्रदर्शन करके क्रिकेटप्रेमियों के दिल जीते । चोटों कारण अपने प्रमुख खिलाड़ियों को गंवाने वाली भारतीय टीम की ‘युवा ब्रिगेड’ तो हर कसौटी पर खरी उतरी । मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह की कमी तो टीम को खली लेकिन इन युवाओं ने भी शानदार प्रदर्शन करके भविष्य उज्जवल होने के संकेत दे दिये ।

सिराज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लंच के बाद शॉर्ट गेंद पर स्मिथ को गली में लपकवाया । स्मिथ 74 गेंद में सात चौकों की मदद से 55 रन बनाकर आउट हुए । रहाणे ने उनका कैच लपका । इसके बाद उन्होंने मिशेल स्टार्क और जोश हेजलवुड को पवेलियन भेजकर अपने पांच विकेट पूरे किये ।

इससे पहले उसने शुरूआती सत्र में 31वें ओवर की तीसरी गेंद पर मार्नस लाबुशेन ( 22 गेंद में 25 रन ) और आखिरी गेंद पर मैथ्यू वेड ( 0 ) को आउट किया । लाबुशेन ने दूसरी स्लिप में रोहित शर्मा को और वेड ने विकेट के पीछे ऋषभ पंत को कैच थमाया ।

ठाकुर ने दूसरे सत्र में कप्तान टिम पेन (27) और कैमरन ग्रीन ( 37 ) को पवेलियन भेजा । पेन ने विकेट के पीछे पंत को और ग्रीन ने रोहित को कैच थमाया ।

इससे पहले डेविड वॉर्नर और मार्कस हैरिस ने पहले विकेट के लिये 89 रन जोड़े । वॉर्नर ने 75 गेंद में छह चौकों की मदद से 45 रन बनाये लेकिन वाशिंगटन सुंदर ने उन्हें पगबाधा आउट किया । इसके बाद हैरिस 82 गेंद में 38 रन बनाकर शारदुल ठाकुर के बाउंसर का शिकार हुए जिनका कैच पंत ने लपका । हैरिस ने अपनी पारी में आठ चौके जड़े ।

पढ़ें- सीएम बघेल का ऐलान- प्रदेश में बनेगा तेल घानी बोर्ड, राजिम मेला के लिए 54 एकड़ जमीन आरक्षित


लेखक के बारे में

Shahnawaz Sadique is a digital marketing powerhouse with over 15 years of experience in the industry. His expertise encompasses a wide range of skills, from content writing and affiliate marketing to product launches and email campaigns. With 15 years of experience in social media, SMM, and SEO, he's an expert at helping businesses increase their online reach. From travel to business, education, media, tech, and cyber security, Shahnawaz has a proven track record of delivering results for clients across various sectors. Shahnawaz is also working as Sr. Digital Marketing Manager @ IBC24 News. He has a 9+ years of releveant experince in news industry as well. Want to take your media company to the next level? Look no further than Shahnawaz Sadique, He has been featured in top publications like FoxNews, Yahoo, MSN, WordStream, TastyEdits, LifeWire, SheFinds , Tech.Co and many more. the ultimate digital marketing pro.