जून में फीफा विंडो के दौरान ताजिकिस्तान के खिलाफ दो मैत्री मैच खेलेगा भारत

जून में फीफा विंडो के दौरान ताजिकिस्तान के खिलाफ दो मैत्री मैच खेलेगा भारत

जून में फीफा विंडो के दौरान ताजिकिस्तान के खिलाफ दो मैत्री मैच खेलेगा भारत
Modified Date: May 26, 2026 / 07:58 pm IST
Published Date: May 26, 2026 7:58 pm IST

नयी दिल्ली, 26 मई (भाषा) अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने मंगलवार को बताया कि भारत की पुरुष राष्ट्रीय टीम फीफा अंतराष्ट्रीय मैच विंडो (अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने के लिए निर्धारित समय) के दौरान पांच और नौ जून को ताजिकिस्तान के हिसोर में मेजबान टीम के खिलाफ दो मैत्री मैच खेलेगी।

भारतीय टीम अभी यूनिटी कप 2026 में हिस्सा लेने के लिए लंदन में हैं जहां बुधवार को सेमीफाइनल में उनका सामना जमैका से होगा। इसके बाद शनिवार को तीसरे स्थान के प्ले ऑफ या फाइनल में नाइजीरिया या जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच होगा।

भारत 31 मई को लंदन से ताजिकिस्तान के लिए रवाना होगा। दोनों मैच हिसोर सेंट्रल स्टेडियम में होंगे।

सिर्फ आठ महीने पहले भारतीय टीम ने इसी स्थान पर सीएएफए नेशंस कप में कांस्य पदक जीता था। मध्य एशिया क्षेत्रीय टूर्नामेंट में अपने पदार्पण के दौरान भारत ने ताजिकिस्तान को 2-1 से हराया था जो कोच खालिद जमील का टीम के साथ पहला मैच भी था।

भाषा सुधीर आनन्द

आनन्द


लेखक के बारे में