भारत 251 रन पर सिमटा

भारत 251 रन पर सिमटा

भारत 251 रन पर सिमटा
Modified Date: October 9, 2025 / 07:27 pm IST
Published Date: October 9, 2025 7:27 pm IST

विशाखापत्तनम, नौ अक्टूबर (भाषा) भारत आईसीसी महिला एकदिवसीय क्रिकेट विश्व कप में बृहस्पतिवार को यहां दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 251 रन पर आउट हो गया।

भारत की तरफ से ऋचा घोष ने सर्वाधिक 94 रन बनाए जबकि प्रतिका रावल ने 37 रन की पारी खेली। स्नेह राणा ने 33 रन का योगदान दिया।

दक्षिण अफ्रीका की ओर से क्लो ट्रायोन ने तीन जबकि नोनकुलुलेको मलाबा, नादिन डि क्लर्क और मारिजेन कैप ने दो-दो विकेट चटकाए।

भाषा सुधीर

सुधीर


लेखक के बारे में