India Women Asian Games Squad 2026: एशियाई खेलों के लिए टीम इंडिया का ऐलान, ये विस्फोटक बल्लेबाज बाहर, किसे मिली कप्तानी? देखें पूरा स्क्वाड
India Women Asian Games Squad 2026: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की घोषणा एशियाई खेल 2026 के लिए कर दी गई है। हरमनप्रीत कौर कप्तान बनी रहेंगी।
India Women Asian Games Squad 2026/Photo Credit: X
- हरमनप्रीत कौर को एशियाई खेल 2026 के लिए टीम का कप्तान बरकरार रखा गया
- स्मृति मंधाना उपकप्तान रहेंगी, कमलिनी को टीम में शामिल किया गया
- भारत मौजूदा स्वर्ण पदक विजेता के रूप में एशियाई खेलों में उतरेगा
नई दिल्ली। India Women Asian Games Squad 2026: इंग्लैंड में आईसीसी महिला टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में जगह नहीं बनाने के बावजूद हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur Captain) को जापान में होने वाले इस साल के एशियाई खेलों के लिए मंगलवार को भारतीय महिला टीम के कप्तान के रूप में बरकरार रखा गया।
महिला चयन समिति ने जापान के आइची-नागोया में 19 सितंबर से चार अक्टूबर तक होने वाले एशियाई खेलों के लिए 15 सदस्यीय टीम (India Women Squad) की घोषणा की है। ऑस्ट्रेलिया से रविवार को ग्रुप चरण के आखिरी मैच में हार के बाद टीम का विश्व कप अभियान समाप्त हो गया था। भारतीय महिला टीम एशियाई खेलों (Asian Games 2026 Cricket) में मौजूदा चैंपियन के रूप में प्रवेश करेगी। उसने 2023 में चीन के हांगझोऊ एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता था।
स्मृति मंधाना टीम की उप कप्तान बनी रहेंगी। विश्व कप के लिए टीम में शामिल विकेटकीपर बल्लेबाज यास्तिका भाटिया बाहर होने वाली एकमात्र खिलाड़ी हैं। उनकी जगह जी कमलिनी को टीम में शामिल किया गया है।
India Women Asian Games Squad 2026 विश्व कप के बीच में टखने की चोट के कारण बाहर होने वाली श्रेयंका पाटिल को फिटनेस के आधार पर टीम में शामिल किया गया है। वह तय समय तक फिट होने पर ही अंतिम टीम में जगह बनाएंगी। बल्लेबाजी क्रम में हरमनप्रीत को मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स और ऋचा घोष का साथ मिलेगा, जबकि गेंदबाजी की जिम्मेदारी मुख्य रूप से दीप्ति शर्मा, रेणुका सिंह, श्री चरणी, अरुंधति रेड्डी और नंदनी शर्मा संभालेंगी।
एशियाई खेलों के लिए भारत की टीम
India Women Asian Games Squad 2026 हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी कमलिनी (विकेटकीपर), भारती फुलमाली, श्री चरणी, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, राधा यादव, नंदनी शर्मा।
ये भी पढ़ें
- Bilaspur Central Jail News: छत्तीसगढ़ के सेंट्रल जेल में एक और मौत…, बीते दिनों हुई थी कैदी की हत्या, सवालों के घेरे में जेल प्रबंधन
- MP Me Barish Ka Alert: सावधान! अगले 24 घंटे बारिश मचाएगी तांडव, IMD ने इन इलाकों के लिए जारी की चेतावनी
- Aaj Ka Rashifal 30 June 2026: महीने के आखिरी दिन किस पर होगी धनवर्षा? वृषभ और कन्या रहें सावधान, जानें मेष से मीन तक कैसा रहेगा आज का दिन
- Uttarakhand Weather Update: मौसम बदलेगा करवट, कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
- Shukra Gochar Rashi Parivartan: बस कुछ दिन बाद इन राशियों की बदलेगी किस्मत, खुलेंगे सफलता के नए द्वार, व्यापार और धन लाभ के बनेंगे प्रबल योग

Facebook


