Bread Price Hike News: नाश्ते की प्लेट पर महंगाई की मार! ब्रेड के दाम इतने रुपये बढ़े, अब सुबह का नाश्ता पड़ेगा जेब पर भारी

Bread Price Hike News: पश्चिम बंगाल में ब्रेड खरीदना अब महंगा हो गया है। कच्चे माल की बढ़ती कीमतों के चलते ब्रेड के दाम में इजाफा किया गया है। नई कीमतें 17 अगस्त से 2026 से लागू हो चुकी है। इसका सीधा असर रोजाना ब्रेड खरीदने वाले लोगों की जेब और सुबह के नाश्ते के बजट पर पड़ेगा।

Bread Price Hike News: नाश्ते की प्लेट पर महंगाई की मार! ब्रेड के दाम इतने रुपये बढ़े, अब सुबह का नाश्ता पड़ेगा जेब पर भारी

(Bread Price Hike News/ Image Credit: AI-generated)

Modified Date: August 19, 2026 / 01:01 pm IST
Published Date: August 19, 2026 12:59 pm IST
HIGHLIGHTS
  • ब्रेड हुई महंगी: पश्चिम बंगाल में एक पाउंड ब्रेड के दाम बढ़े।
  • नई कीमत: 450 ग्राम ब्रेड अब 36 रुपये में मिलेगी।
  • पुरानी कीमत: पहले एक पाउंड ब्रेड 32 रुपये की थी।

पश्चिम बंगाल: Bread Price Hike News: अगर आपके दिन की शुरुआत चाय और ब्रेड से होती है तो अब आपको इसके लिए थोड़े ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे। दरअसल, पश्चिम बंगाल में ब्रेड की कीमत (Bread Price Hike News) बढ़ा दी गई है। पश्चिम बंगाल एसोसिएशन ने कच्चे माल की बढ़ती लागत को देखते हुए एक पाउंड ब्रेड के दाम में 4 रुपये की बढ़ोतरी की है। नई कीमत 17 अगस्त 2026 से लागू हो गई है।

32 से बढ़कर 36 रुपये हुई कीमत

एसोसिएशन के मुताबिक, करीब 450 ग्राम यानी एक पाउंड ब्रेड की कीमत पहले 32 रुपये थी। अब इसकी कीमत बढ़ाकर 36 रुपये कर दी गई है। यह फैसला 8 अगस्त को हुई कार्यकारी समिति की बैठक में लिया गया था। बेकर्स का कहना है कि लागत लगातार बढ़ने के बावजूद उन्होंने कुछ समय तक पुरानी कीमत बनाए रखने की कोशिश की। लेकिन बढ़ते खर्च के कारण ऐसा करना मुश्किल हो गया।

आटा और चीनी की बढ़ी लागत बनी वजह

ब्रेड की कीमत बढ़ने के पीछे (Bread Price Hike News) सबसे बड़ी वजह कच्चे माल की महंगाई बताई जा रही है। पिछले महीने मैदे की कीमत में करीब 600 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी हुई। वहीं चीनी की कीमत भी करीब 40 रुपये से बढ़कर 60 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई। इसके अलावा पेट्रोलियम उत्पादों की बढ़ती कीमतों का असर पैकेजिंग और परिवहन जैसे खर्चों पर भी पड़ा है।

3 हजार बेकरी पर पड़ेगा असर

नई कीमतों का असर पश्चिम बंगाल की करीब 3,000 बेकरी पर पड़ने की बात कही गई है। हालांकि, खुदरा दुकानदारों को नई कीमत के अनुसार ब्रेड बेचने के लिए 15 दिन का समय दिया गया है। एसोसिएशन ने यह भी कहा है कि वितरकों को 22 फीसदी तक की छूट देने का प्रावधान रहेगा। बढ़ती लागत के कारण आने वाले समय में ब्रेड की कीमतों पर नजर बनी रहेगी।

स्लाइस ब्रेड भी पहले हो चुकी है महंगी

ब्रेड की कीमतों में यह बढ़ोतरी ऐसे समय हुई है जब संगठित क्षेत्र के कई ब्रांड पहले ही दाम (Bread Price Hike News) बढ़ा चुके हैं। कई जगह स्लाइस ब्रेड की कीमत करीब 4 रुपये प्रति पाउंड बढ़कर 36 रुपये से 40 रुपये तक पहुंच चुकी है। ऐसे में पश्चिम बंगाल में रोजाना ब्रेड खरीदने वाले परिवारों के मासिक नाश्ते के बजट पर अतिरिक्त बोझ पड़ना तय माना जा रहा है।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।