मीरपुर, 13 जुलाई (भाषा) भारत ने गुरुवार को यहां बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे और अंतिम महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
भारत ने अंतिम एकादश में दो बदलाव किये हैं, उसने राशि कनौजिया और देविका वैद्य को अनुषा बारेड्डी और हरलीन देओल के स्थान पर शामिल किया। राशि कनौजिया इस मैच में पदार्पण करेंगी।
भारत तीन मैचों की श्रृंखला में 2-0 से अजेय बढ़त बनाये है।
भाषा नमिता
नमिता