बर्मिंघम, 14 जून (भाषा) भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने आईसीसी टी20 महिला विश्व कप के ग्रुप एक मैच में रविवार को यहां पाकिस्तान के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
पिछले साल हुए पहलगाम आतंकी हमले के बाद का रुख बरकरार रखते हुए भारतीय कप्तान ने एक बार फिर पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना के साथ हाथ नहीं मिलाया।
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय पुरुष और महिला टीमों ने कड़ा रुख अपनाते हुए किसी भी स्तर के मैच में पाकिस्तान की कप्तान के साथ हाथ नहीं मिलाया है।
भाषा
सुधीर
सुधीर