भारतीय गोल्फरों का खराब प्रदर्शन

भारतीय गोल्फरों का खराब प्रदर्शन

भारतीय गोल्फरों का खराब प्रदर्शन
Modified Date: November 29, 2022 / 08:06 pm IST
Published Date: October 18, 2020 7:26 am IST

सेंट एंड्रयूज (स्कॉटलैंड), 18 अक्टूबर (भाषा) भारतीय गोल्फर एसएसपी चौरसिया यहां 2020 स्कॉटिश चैंपियनशिप में चार ओवर 76 के लचर प्रदर्शन के साथ संयुक्त 18वें से संयुक्त 51वें स्थान पर खिसक गए।

चौरसिया ने पांचवें हाल में डबल बोगी जबकि आठवें और नौवें होल में बोगी की। उन्होंने इसके बाद 12वें और 15वें होल में बर्डी की लेकिन 13वें और 16वें होल में दो और बोगी कर गए जिससे उनका स्कोर चार ओवर रहा।

शुभंकर शर्मा भी अच्छे प्रदर्शन को बरकरार नहीं रख पाए। वह 13 होल के बाद चार अंडर पर चल रहे थे लेकिन इसके बाद दो अंडर 70 का स्कोर बनाया जिससे संयुक्त 43वें स्थान पर चल रहे हैं।

इंग्लैंड के मैट वॉलेस ने बोगी रहित 66 के स्कोर से अंतिम दौर से पहले तीन शॉट की बढ़त बना ली है। उनका कुल स्कोर 18 अंडर है।

भाषा सुधीर

सुधीर


लेखक के बारे में