भारतीय ग्रैंडमास्टर प्रज्ञानानंदा आखिरी दौर में हारकर चौथे स्थान पर

भारतीय ग्रैंडमास्टर प्रज्ञानानंदा आखिरी दौर में हारकर चौथे स्थान पर

भारतीय ग्रैंडमास्टर प्रज्ञानानंदा आखिरी दौर में हारकर चौथे स्थान पर
Modified Date: November 29, 2022 / 08:08 pm IST
Published Date: April 29, 2022 11:59 am IST

ओस्लो, 29 अप्रैल ( भाषा ) भारत के युवा ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंदा ओस्लो ईस्पोटर्स कप आनलाइन रैपिड शतरंज टूर्नामेंट के आखिरी दौर में नीदरलैंड के अनीश गिरि से हारकर खिताब से वंचित रह गए ।

सोलह वर्ष के प्रज्ञानानंदा को आखिरी दौर में 0.5 . 2.5 से पराजय झेलनी पड़ी । वह पांचवें दौर तक शीर्ष पर चल रहे थे । छठे दौर में उन्हें पोलैंड के जान क्रिस्टोफ डुडा ने हराया जिन्होंने खिताब भी जीता ।

प्रज्ञानानंदा 12 अंक लेकर चौथे स्थान पर रहे । डुडा के 14, वियतनाम के लियेम कुआंग लि के 13 और दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नॉर्वे के मैग्नस कार्लसन के भी 12 अंक थे ।

कार्लसन को आखिरी दौर में अजरबैजान के शखरियार मामेदियारोव ने मात दी ।

प्रज्ञानानंदा ने नीदरलैंड के जोर्डन वान फोरीस्ट, मामेदियारोव, लियेम और कनाडा के एरिक हांसेन जैसे दिग्गजों को हराया । वह कार्लसन से 0 . 3 से हार गए थे ।

भाषा मोना

मोना


लेखक के बारे में